फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Lawyer shoots girl, dog dies in barabanki.

बाराबंकी: कुत्ता टहलाने को लेकर हुआ विवाद, वकील ने युवती पर चलाई गोली, कुत्ते की मौत

Tue, 26 Sep 2023 01:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Tue, 26 Sep 2023 01:15 AM IST
सार

बाराबंकी शहर कोतवाली में कुत्ता टहलाने को लेकर हुए विवाद में अधिवक्ता ने एक युवती पर फायर कर दिया पर गोली उसके कुत्ते को लगी। मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
Lawyer shoots girl, dog dies in barabanki.
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बाराबंकी शहर कोतवाली इलाके में कुत्ता टहला रही एक युवती पर अधिवक्ता ने गोली चला दी, जिसमें युवती तो बाल-बाल बच गई, लेकिन कुत्ते की गोली लगने से मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने आरोपी अधिवक्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


शहर कोतवाली इलाके के मोहल्ला विजयनगर की कल्पना चतुर्वेदी ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि वह रात में अपने पालतू कुत्ते मैडी को टहलाने जाती थी तो अधिवक्ता अरविंद वर्मा भुल्लन उसके साथ गालीगलौज करते थे। रविवार की रात भी वह अपने कुत्ते को टहलाने गई, जहां अपने दरवाजे पर खड़े अरविंद वर्मा ने बिना वजह गालीगलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए कुत्ता टहलाने से मना किया। पीछे से कल्पना का भाई अभिषेक उर्फ रानू भी आ रहा था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - लखनऊ: जनेश्वर मिश्र पार्क में गार्डों ने प्रेमी-प्रेमिका को डंडे से पीटा, गोमती नगर थाने में दर्ज हुआ केस
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - लखनऊ : भाजपा विधायक के फ्लैट में कर्मचारी ने की आत्महत्या, विधायक बोले- मोबाइल में हैं सारे राज


आरोप है कि गालीगलौज करते हुए अरविंद ने अपने लाइसेंसी असलहे से कल्पना पर गोली चला दी लेकिन गोली कुत्ते के जा लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दोनों भाई-बहन गोली चलने के बाद वहां से भाग निकले। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने कुत्ते के शव का पोस्टमार्टम कराया है। इंस्पेक्टर संजय मौर्य ने बताया कि युवती की शिकायत पर आरोपी वकील के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed