फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   last day 57 candidates fill the nominations

अंतिम दिन 57 प्रत्याशियों ने किया नामांकन

Tue, 31 Jan 2017 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Tue, 31 Jan 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
last day 57 candidates fill the nominations
बारांबकी में मंगलवार को नवाबगंज तहसील में नामांकन दाखिल करने पहुंचे जैदपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी तनुज पुनिया। - फोटो : अमर उजाला
विधान सभा चुनाव-2017 के लिए नामांकन के अंतिम दिन मंगलवार को सभी छह विधान सभी सीटों पर 57 लोगों ने पर्चें दाखिल किए। अभी तक कुल 100 लोगों ने नामांकन कराया है। जैदपुर से सपा विधायक रामगोपाल रावत ने भी पार्टी की ओर से और दो सेट दाखिल किए हैं। अभी तक कुर्सी विधानसभा से सबसे अधिक 24 और हैदरगढ़ से सबसे कम सात नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। कांग्रेस के पहले प्रत्याशी के रूप में जैदपुर से तनुज पुनिया ने परचा भरा है। 
विज्ञापन


मंगलवार को विधानसभा चुनाव-2017 के नामांकन का अंतिम दिन रहा। चुनाव लड़ने के लिए सुबह से ही नामांकन कराने वालों की भीड़ रही। पिछले पांच दिनों मंगलवार को सबसे अधिक 57 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। अभी तक कुल 100 नामांकन पत्र दाखिल किए गए है।
विज्ञापन


विधानसभा कुर्सी से राष्ट्रीय शहरी विकास पार्टी से मो. हारुन, आदर्श समाज पार्टी से नीलम सैनी, हमारी अपनी पार्टी से महेंद्र पाल सिंह, भारतीय कृषक दल से ओमप्रकाश दास, राष्ट्रीय लोक दल से अमर सिंह, राष्ट्रव्यापी जनता पार्टी से महेंद्र पाल सिंह द्वितीय, नागरिक एकता पार्टी से मो. इरफान, मानवतावादी क्रांती दल  से नफीस अहमद, आवामी समता पार्टी से आजाद रावत, अखिल भारतीय कल्याण पार्टी से अब्दुल हमीद ने जबकि रिजवान अहमद, फैजान फरीद किदवई व सूफियान अख्तर ने निर्दल परचा दाखिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधानसभा जैदपुर सुरक्षित सीट से बहुजन मुक्ति पार्टी से रामफल, आधी आबादी पार्टी से कुंज बिहारी, लोकदल से राजकमल भास्कर, कांग्रेस से तनुज पुनिया, राष्ट्रीव्यापी जनता पार्टी से गया प्रसाद, सोशलिस्ट पार्टी से ज्ञानवती, राष्ट्रीय शहरी विकास पार्टी से अमन कुमार, भारतीय ग्रामीण दल से रामरूप और राम दयाल ने निर्दल परचा दाखिल किया। सपा विधायक राम गोपाल रावत ने भी पार्टी की ओर से दो सेट और दाखिल किए।

बाराबंकी विधानसभा सीट पर राष्ट्रीय शहरी विकास पार्टी से संजय कुमार वाल्मिकी, बहुजन मुक्ति पार्टी से सुनील कुमार, राष्ट्रीय विकल्प पार्टी से बबिता शर्मा, एआईएमआईएम से मो. अबुल कलाम कुरैशी, राष्ट्रीय लोकदल से बृजेश कुमार पुत्र स्व. सैंडोला, एकलव्य समाज पार्टी से अनिल कुमार और अमरदीप सिंह, दीपक यादव, बृजेश कुमार व उमेश चंद्र ने निर्दलीय परचा दाखिल किया। रामनगर विधान सभा सीट पर  एआईएमआईएम से शहनवाज, राष्ट्रीय शहरी विकास पार्टी से लवलेश, जय हिंद समाज पार्टी से रमेश चंद्र, राष्ट्रीय लोकदल से पुष्पा शाही, नागरिक एकता पार्टी से मो. लईक, राष्ट्रीव्यापी जनता पार्टी से अमर सिंह व संदीप सिंह ने निर्दल परचा दाखिल किया है।


दरियाबाद विधानसभा सीट पर लोक दल से कपिल मुनि यादव, राष्ट्रीय लोकदल से सुरजीत, अखिल भारतीय कल्याण पार्टी से जगत सिंह, बहुजन मुक्ति पार्टी से धीरेंद्र कुमार,  इंडियन सवर्ण समाज पार्टी से ऊषा द्विवेदी, भारतीय सुभाष सेना से नरेंद्र कुमार सिंह, रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया से अनिरुद्ध दयाल चौधरी, हमारी अपनी पार्टी से अवधेश कुमार, राष्ट्रीय शहरी विकास पार्टी से दीपक कुमार राय, आवामी समता पार्टी से अयोध्या प्रसाद, राष्ट्र व्यापी जनता पार्टी से विवेक मिश्र और सुमन मिश्रा, देवराज सिंह, रामनरायन यादव व चंद्रिका प्रसाद ने निर्दल परचा दाखिल किया। हैदरगढ़ सुरक्षित विधानसभा सीट पर राष्ट्रीय शहरी विकास पार्टी से सुमित कुमार और चेतराम व सुगंधा देवी ने निर्दलीय परचा दाखिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed