फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Land secured for medical manufacturing hub; 2,000 youths to get employment.

Barabanki News: मेडिकल मैन्युफैक्चरिंग हब के लिए मिली जमीन, 2000 युवाओं को मिलेगा रोजगार

Fri, 24 Jul 2026 01:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Fri, 24 Jul 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Land secured for medical manufacturing hub; 2,000 youths to get employment.
बहुराष्ट्रीय कंपनी बायोजेंटा शहर से करीब छह किलोमीटर दूर सोमैयानगर में 1250 करोड़ रुपये का वृहद
बाराबंकी। उत्तर प्रदेश को मेडिकल मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र में बड़ी सफलता मिली है। बहुराष्ट्रीय कंपनी बायोजेंटा शहर से करीब छह किलोमीटर दूर सोमैयानगर में 1250 करोड़ रुपये का वृहद निवेश करेगी। इससे जिले में लगभग 2000 लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा। मेडिकल मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने के लिए सूत मिल की 13 एकड़ जमीन दे दी गई है। 20 अगस्त को भूमि पूजन प्रस्तावित है, जिसमें नामचीन हस्तियों को बुलाने की तैयारी है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) ने भूमि की उपलब्धता सुनिश्चित की है। भूमि आवंटन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद कंपनी जल्द बिल्डिंग निर्माण शुरू करेगी। इस प्रस्तावित हब में दवाओं और मेडिकल डिवाइसेज का उत्पादन किया जाएगा। यह पहल उत्तर प्रदेश के हेल्थकेयर इकोसिस्टम को मजबूत करेगी।
विज्ञापन

साथ ही, मेक इन यूपी अभियान को भी बढ़ावा मिलेगा। बायोजेंटा का यह निवेश बाराबंकी के लिए एक गेम-चेंजर साबित होगा। इससे जिला मेडिकल मैन्युफैक्चरिंग के नक्शे पर प्रमुखता से उभर आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


निवेश का महत्व
उपायुक्त उद्योग दिनेश कुमार चौरसिया ने बताया कि यह निवेश न केवल स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाएगा बल्कि बाराबंकी को मेडिकल मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण केंद्र बनाएगा। प्रदेश सरकार की ईज ऑफ डूइंग बिजनेस नीति ने निवेश को आकर्षित किया है। सिंगल विंडो सिस्टम भी बड़े निवेशकों के लिए सहायक सिद्ध हुआ है। इन नीतियों के कारण बड़े निवेशक तेजी से उत्तर प्रदेश में निवेश कर रहे हैं। बायोजेंटा का यह वृहद निवेश इसी सफल नीति का प्रमाण है। यह राज्य में औद्योगिक विकास की गति को दर्शाता है।

यहीं बनेंगी कैंसर की दवाएं
बायोजेंट कंपनी ऑन्कोलॉजी (कैंसर की दवाएं), क्रिटिकल केयर और जीवन रक्षक दवाएं बनाती है। यह परियोजना राज्य में फार्मास्यूटिकल्स और लाइफसाइंसेज क्षेत्र को मजबूत करेगी। यह कंपनी एशिया, अफ्रीका, लैटिन अमेरिका, यूरोप और मध्य पूर्व के 30 से अधिक देशों में अपनी दवाएं निर्यात करती है। इसकी विनिर्माण और अनुसंधान सुविधाएं डब्ल्यूएचओ-सीजीएमपी प्रमाणित और यूरोपीय संघ स्वीकृत मानकों को पूरा करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed