फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Land mafia Singla dies during treatment

Barabanki News: भू-माफिया सिंगला की इलाज के दौरान मौत

Sun, 28 Jan 2024 03:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sun, 28 Jan 2024 03:49 AM IST
विज्ञापन
Land mafia Singla dies during treatment
बाराबंकी। प्रदेश के 66 अपराधियों की सूची में शामिल भू-माफिया संजय सिंगला की बृहस्पतिवार की रात केजीएमयू में इलाज के दौरान मौत हो गई। बीते तीन महीने से सिंगला बीमार चल रहा था। उसके मौत की खबर जेल में बंद उसकी मंजू को मिली तो वह सदमे में बेहोश हो गई। करीब 39 साल के सिंगला पर 31 मुकदमे दर्ज हैं और उसकी करीब 32 करोड़ की संपत्ति कुर्क की जा चुकी है।
विज्ञापन


संजय सिंगला मूल रूप से पंजाब का निवासी था। 10 साल पहले उसने लखनऊ में अपना कारोबार शुरू किया। जमीन के छोटे मोटे सौदों में कमीशन लेने वाला सिंगला ने देखते ही देखते प्रापर्टी डीलिंग का विशेषज्ञ बन गया। वर्ष 2017 तक उसके जमीन का कारोबार बाराबंकी से लखनऊ तक फैल गया। उसने लोगों को राजधानी के घर जमीन दिलाने व घर बनाने के सपने दिखाए।
विज्ञापन


वर्ष 2017 में लखनऊ से सटे जिले के भूहेरा गांव में उसने सिंगला रेजीडेंसी विकसित की। 720 वर्ग फुट एरिया के फ्लैट की कीमत करीब 20 लाख रुपये रखी। वर्ष 2019 में सिंगला पर धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ। इसके बाद उससे पीड़ित लोगों की लाइन लग गई। 2023 तक सिंगला पर 31 केस दर्ज हो गए। तीन जून 2023 को उसे पुलिस ने जेल भेजा था। गैंगस्टर में उसके एक दर्जन से अधिक साथी ही नहीं पत्नी मंजू को भी आरोपी बनाया गया। करीब एक साल पहले पत्नी के साथ उसके सभी साथी जेल भेज दिए गए। जनवरी 2023 में उसके शाॅपिंग माॅल पर बुलडोजर चला। कई जमीनें व लखनऊ स्थित मकान तक कुर्क हो गया। तालाब की जमीन पर उसका कब्जा पाया गया। उसे राज्यस्तरीय भू माफिया घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



11 अक्टूबर 2023 को एक शिक्षिका से धोखाधड़ी के केस में अदालत ने उसे पहली बार पांच साल की सजा सुनाई। बीते कुछ दिनों से सिंगला लीवर और पाइल्स की बीमारी से जूझ रहा था। हालत बिगड़ने पर बीते 20 जनवरी को उसे केजीएमयू भेजा गया जहां उसे 36 घंटे तक वेंटीलेटर पर रखा गया। बृहस्पतिवार को उसने दम तोड़ दिया। एएसपी सीएन सिन्हा के अनुसार सिंगला पर 31 केस दर्ज हैं। करीब साढ़े 31 करोड़ की संपत्ति कुर्क हो चुकी है।




जेल में बंद मंजू को सदमा लगा है। उसकी निगरानी की जा रही है। सिंगला के भाई संदीप को उसका शव दिया गया। लखनऊ में ही अंतिम संस्कार किया गया। केस अंडर ट्रायल होने के कारण उसकी पत्नी को जाने की अनुमति नहीं मिल सकी।
- कुंदन कुमार मिश्रा, जेल अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed