फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Lakhpedabag road is full of potholes, making it difficult to walk

Barabanki News: गड्ढों में तब्दील लखपेड़ाबाग मार्ग, चलना मुश्किल

Mon, 22 Sep 2025 02:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Mon, 22 Sep 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
Lakhpedabag road is full of potholes, making it difficult to walk
शहर ​स्थित लखपेड़ाबाग में जर्जर पड़ी 
बाराबंकी। शहर के सबसे ज्यादा आबादी वाले लखपेड़ाबाग मोहल्ले के लोग आवागमन की समस्या से जूझ रहे हैं। अयोध्या-लखनऊ हाईवे को जोड़ने वाला मार्ग अपनी बदहाली पर आंसू बहा है। मार्ग पर इतने गड्ढे हो गए हैं वाहनों से चलना मुश्किल हो गया है। कई अधिकारी, कर्मचारी, व्यापारी और जनप्रतिनिधि भी इसी मोहल्ले में रहते हैं सभी इससे परेशान हैं, लेकिन कोई भी जिम्मेदार समस्या के प्रति गंभीर नहीं है।
विज्ञापन

अयोध्या लखनऊ हाईवे को जोड़ने और सबसे कम दूरी वाला यही एक मार्ग है जो बिना किसी रुकावट के हाईवे तक पहुंचा देता है। गड्ढों में तब्दील इस मार्ग से रोजाना करीब 20 हजार वाहन और एक लाख से ज्यादा की आबादी का आवागमन होता है। जाम की समस्या से बचने के लिए ज्यादातर लोग इसी मार्ग से निकलते हैं। जगह-जगह गड्ढों से आए दिन लोग चोटिल भी होते हैं। सपा विधायक के घर सामने ही मार्ग पर बड़ा गड्ढा है। विधायक भी इस समस्या से वाकिफ हैं फिर भी कुछ नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

बाक्स
नाला बनने से बढ़ी परेशानी
रामसेवक स्कूल के पास से एक निजी पैलेस तक नाला बनाने के दौरान मार्ग को खोद दिया गया। इसके बाद से करीब दो माह होने को है और आज तक इस मार्ग को सही नहीं कराया गया। रोड किनारे लगी स्ट्रीट लाइटें जो नाला खुदाई के दौरान हटाई गई थी आज तक नहीं लगाई जा सकी हैं। इससे रात में लोगों को आवागमन में और दिक्कत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
स्कूली बच्चों को ज्यादा दिक्कत
शहर के कई प्रतिष्ठित और प्रमुख स्कूल भी इसी मोहल्ले में हैं। प्रतिदिन हजारों की संख्या में स्कूल बच्चे साइकिल और स्कूटी से विद्यालय जाते हैं और गड्ढों में गिरकर चोटिल होते हैं। कई प्रमुख बैंक व मैरिज लॉन भी है यहां हैं फिर भी जिम्मेदार आंख मूंदे हैं।

वर्जन
लखपेड़ाबाग मार्ग पर हुए गड्ढों से लोगो को हो रही परेशानियों की जानकारी है। बारिश के चलते कार्य नहीं कराया जा रहा है। बारिश के खत्म हाेती है पूरे मार्ग को सही कराया जाएगा।
- संजय कुमार शुक्ला, ईओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed