फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Lack of JE at power sub-stations becoming a major bottleneck in supply

आपूर्ति में बड़ी बाधा बन रही विद्युत उपकेंद्रों पर जेई की कमी

Sun, 13 Jun 2021 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jun 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
Lack of JE at power sub-stations becoming a major bottleneck in supply
बाराबंकी। पावर कार्पोरेशन के अवर अभियंताओं की कमी से जिले के सभी पांच डिवीजन जूझ रहे हैं। सभी डिवीजन में 48 बिजली उपकेंद्र हैं, इसके सापेक्ष 26 अवर अभियंता है। ऐसे में 22 जेई की कमी है।
विज्ञापन

कई जगह एक-एक अवर अभियंता को दो-दो उपकेंद्रों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे उनके ऊपर काम का अतिरिक्त बोझ बढ़ रहा है। बारिश में फाल्ट अधिक होते हैं, ऐसे में बिजली बारिश में फिर उपभोक्ताओं को सताएगी।
विज्ञापन

जिले में करीब तीन लाख 94 हजार 541 उपभोक्ता है। बाराबंकी, फतेहपुर, रामसनेहीघाट, हैदरगढ व रामनगर पांच डिवीजन हैं। बाराबंकी डिवीजन में 11, फतेहपुर में 10, रामसनेहीघाट में 9 , हैदरगढ़ में 8 और रामनगर डिवीजन में 10 बिजली उपकेंद्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली आपूर्ति व्यवस्था सुचारु बनाए रखने कुल 48 उपकेंद्र और 13,148 ट्रांसफार्मर हैं। बाराबंकी डिवीजन में तीन, फतेहपुर में छह, रामसनेहीघाट में चार, हैदरगढ़ में तीन और रामनगर में छह बिजली उपकेंद्रों पर अवर अभियंता की तैनाती नहीं है।
समीपवर्ती उपकेंद्रों के जूनियर इंजीनियर को चार्ज देकर यहां का काम चलाया जा जा रहा है। अधिशासी अभियंता आरके मिश्र ने बताया कि जूनियर इंजीनियर्स को अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। बिजली के तारों पर झूल रही डालियों की कटाई हो चुकी है, उपकेंद्रों का अनुरक्षण कार्य कराया जा रहा है।

अधीक्षण अभियंता संजीव राणा ने बताया कि जिले में 48 बिजली उपकेंद्र हैं, लेकिन जूनियर इंजीनियरों की कमी है। जब तक नए जूनियर इंजीनियर नहीं आते, तब तक जो जूनियर इंजीनियर हैं उन्हीं को अतिरिक्त चार्ज देकर काम चलाया जा रहा है। उपकेंद्रों की सतत मानीटरिंग व अनुरक्षण कार्य के निर्देश दिए गए हैं, ताकि उपकेंद्र पर किसी तरह की कोई दिक्कत न आने पाए। उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed