फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Labourer dies after being struck by an unidentified vehicle

Barabanki News: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मजदूर की मौत

Fri, 16 Oct 2026 01:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Fri, 16 Oct 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Labourer dies after being struck by an unidentified vehicle
 राम सुमिरन। (फाइल फोटो)
सुबेहा। जगदीशवापुर गांव निवासी मजदूर राम सुमिरन यादव (50) बुधवार शाम अमेठी के साईगंज चौराहा (बाजारशुकुल) के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गए। जिला अस्पताल गौरीगंज में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बाराबंकी पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। पुलिस घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग की मदद से वाहन व चालक की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन



पुलिस के मुताबिक, राम सुमिरन अविवाहित थे, छोटे भाई रामबरन के साथ रहते थे। बुधवार को खालिस बाहरपुर गांव में दिहाड़ी मजदूरी करने गए थे। शाम को काम खत्म होने के बाद वह साइकिल से घर लौट रहे थे। साईगंज चौराहे के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आकर वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से भाग निकला। स्थानीय लोगों ने राम सुमिरन को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाजारशुकुल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान बुधवार देर रात उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय पुलिस को सूचना मिली तो शव का पोस्टमार्टम कराया। परिवार के लोग शव लेकर घर चले गए। बृहस्पतिवार को अंतिम संस्कार किया गया। सीओ हैदरगढ़ समीर सिंह ने बताया कि अमेठी पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed