{"_id":"697b1f802d2e82068205a621","slug":"laborer-died-and-two-others-were-badly-burned-after-being-hit-by-high-tension-line-in-barabanki-2026-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मजदूर की मौत, दो अन्य बुरी तरह झुलसे; पढ़ें पूरी खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मजदूर की मौत, दो अन्य बुरी तरह झुलसे; पढ़ें पूरी खबर
Thu, 29 Jan 2026 02:21 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Thu, 29 Jan 2026 02:21 PM IST
सार
बाराबंकी में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई। जबकि् दो अन्य बुरी तरह झुलस गए। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
घटना के बाद बिलखते परिजन।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
यूपी के बाराबंकी में मंगलवार को हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई। जबकि, दो बुरी तरह झुलस गए। उनका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
हादसा दरियाबाद कोतवाली क्षेत्र के चौधरियान मोहल्ले में हुआ। यहां जालपा माता मंदिर परिसर में धर्मशाला के लिए एक कमरे का निर्माण कार्य चल रहा है। इसमें दरियाबाद निवासी रामदत्त पुत्र राजाराम (58), राम अवतार उर्फ मुंडे (48) और कमलेश पुत्र बाबादीन (55) काम कर रहे थे। वह सीढ़ी के सहारे छत पर चढ़ रहे थे। इसी समय छत के ऊपर से गुजरी 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गए। इससे तीनों मजदूर बुरी तरह झुलस गए।
विज्ञापन
हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से झुलसे लोगों को आनन-फानन निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां रामदत्त की हालत गंभीर होने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मथुरानगर रेफर कर दिया गया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उन्होंने बताया कि करंट की चपेट में आने से मजदूर की मौत हुई है। दो अन्य घायल मजदूरों का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है।