फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Laborer died after falling from the third floor of the hospital

Barabanki News: अस्पताल की तीसरी मंजिल से गिरकर मजदूर की मौत

Fri, 12 May 2023 01:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Fri, 12 May 2023 01:37 AM IST
विज्ञापन
Laborer died after falling from the third floor of the hospital
- पहले भी हो चुका हादसा, नेट लगाया, न मजदूरों को सेफ्टी बेल्ट दी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बाराबंकी। शहर कोतवाली क्षेत्र के सफेदाबाद स्थित हिंद अस्पताल में एक निर्माणाधीन इमारत की तीसरी मंजिल से गिरकर मजदूर की मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे के बाद अस्पताल परिसर में अफरातफरी मच गई।

छत्तीसगढ़ प्रांत के देमेतरा जिला के नयागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत मूर्ता गांव निवासी मजदूर भरत (36) अस्पताल के बहुमंजिला भवन निर्माण में ईंट ढुलाई का काम करता था। बृहस्पतिवार को नीचे से ऊपर ईंट ले जाते समय बांस के बने ढांचे से उसका पैर फिसल गया और वह सीधे सिर के बल नीचे आ गिरा। वहां मौजूद लोग बताते हैं कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजनों का कहना है कि उनके प्रांत के बहुत से मजदूर सफेदाबाद में ही झुग्गियां बनाकर रहते हैं। उसी तरह भरत भी वहीं रहता था। इसके अलावा लोगों ने बताया कि अस्पताल परिसर में मजदूर की मौत का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कैंसर अस्पताल की बिल्डिंग में काम करने वाले एक मजदूर की मौत तीसरी मंजिल से गिरकर हो चुकी है। यहां काम करने वाले मजदूरों के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए है। यहां न ही सेफ्टी बेल्ट दी जाती है और न ही नेट लगाया जाता है। इसी के चलते ऐसे हादसे होते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed