फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Kids delighted: *Kheer* served with *puri-chhole* in the Mid-Day Meal.

Barabanki News: बच्चों की मौज, एमडीएम में पूरी-छोले के साथ मिली खीर

Tue, 01 Sep 2026 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Tue, 01 Sep 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Kids delighted: *Kheer* served with *puri-chhole* in the Mid-Day Meal.
बाराबंकी । निंदूरा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय इटौंजा में जिला समन्वयक एमआईएस पुनीत श्रीवास्तव का जन्मदिन बेहद खास और प्रेरणादायी अंदाज में मनाया गया। इस शुभ अवसर पर केंद्र सरकार की पीएम पोषण (एमडीएम) योजना के अंतर्गत स्वादिष्ट भोजन परोसा गया। विद्यालय के कुल पंजीकृत 110 विद्यार्थियों में से मौजूद रहे 85 छात्र-छात्राओं को विशेष मेन्यू के तहत गर्मा-गरम पूड़ी, छोले के साथ स्वादिष्ट खीर परोसी गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान एमडीएम जिला समन्वयक डॉ. पीयूष, ईएमआईएस इंचार्ज पंकज वर्मा, निपुण भारत समन्वयक अमित श्रीवास्तव, सहायक अध्यापक सुयश व कपिल तथा प्रधानाध्यापक रामसुधि सहित पूरा विद्यालय परिवार उपस्थित रहा। सभी शिक्षकों ने जिला समन्वयक को जन्मदिन की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दीं। उपस्थित अधिकारियों और शिक्षकों ने इस सामुदायिक भागीदारी की प्रशंसा करते हुए कहा कि जन्मदिन या त्योहारों पर इस तरह के व्यक्तिगत योगदान से बच्चों का रुझान स्कूल के प्रति बढ़ता है। साथ ही पोषाहार का स्तर सुधरने से कक्षाओं में बच्चों की उपस्थिति भी बेहतर करने में मदद मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed