{"_id":"67ae5211101f60026e024a29","slug":"kidnapping-accused-escaped-after-dodging-the-police-arrested-in-four-hours-barabanki-news-c-315-1-slko1014-133293-2025-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: पुलिस को चकमा देकर भागा अपहरण का आरोपी, चार घंटे में किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: पुलिस को चकमा देकर भागा अपहरण का आरोपी, चार घंटे में किया गिरफ्तार
विज्ञापन
त्रिवेदीगंज (बाराबंकी)। किशोरी के अपहरण का आरोपी बृहस्पतिवार को सीएचसी त्रिवेदीगंज से पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। उसे चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। लोनीकटरा पुलिस आरोपी को जेल भेजने से पहले चिकित्सीय परीक्षण के लिए सीएचसी ले गई थी। दोहपर करीब दो बजे लोनीकटरा थाने के सिपाही गौतम सिंह व सत्येंद्र कुमार सहयोगी होमगार्ड के साथ राजापुर मजरे शिवनाम के रहने वाले किशोरी के अपहरण में नामजद विशाल व उसके पिता को चिकित्सीय परीक्षण के लिए सीएचसी लेकर पहुंचे। होमगार्ड आरोपी के पिता जितेंद्र कुमार को लेकर बाहर बैठ गया था, जबकि मुख्य आरोपी विशाल को लेकर दोनों सिपाही आकस्मिक चिकित्सा कक्ष में गए।
फार्मासिस्ट जब नाम पता दर्ज करने लगे तभी मरीजों की भीड़ के बीच से विशाल भाग निकला। सीएचसी के मुख्य गेट से निकल कर वह लखनऊ-अयोध्या हाईवे पार कर गया। उसे आयावर्त बैंक के पास एक बाउंड्री लांघ कर कर भागते हुए कुछ लोगों ने देखा। आरोपी के भागने की सूचना से पुलिस विभाग मेें खलबली मच गई। लोनीकटरा थाना प्रभारी दोमित्र सेन रावत के साथ ही हैदरगढ़ कोतवाली व आसपास के थाने मेें पुलिस सक्रिय हो गई। लखनऊ-सुल्तानपुर मार्ग से लेकर पूर्वांचल एक्सप्रेस व आसपास के गांवों में उसकी तलाश शुरू की गई। करीब चार घंटे बाद त्रिवेदीगंज सीएचसी के पीछे जलालपुर गांव में तालाब किनारे झाड़ियों से उसे पुलिस ने पकड़ा। उसे बताया कि झाड़ियों में बैठकर वह रात होने का इंतजार कर रहा था। रात के अंधेरे में आसानी से भाग निकलता। एएसपी अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि आरोपी विशाल को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध पुलिस अभिरक्षा से भागने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। उसकी सुरक्षा में लगे सिपाहियों को भी चेतावनी दी गई है।