{"_id":"64120f7578364509470cb274","slug":"khajuri-chirra-village-became-a-cantonment-case-on-16-six-arrested-barabanki-news-c-13-1-130454-2023-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: छावनी बना खजुरी चिर्रा गांव, 16 पर केस, छह दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: छावनी बना खजुरी चिर्रा गांव, 16 पर केस, छह दबोचे
Thu, 16 Mar 2023 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Thu, 16 Mar 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
टिकैतनगर(बाराबंकी)। टिकैतनगर थाना क्षेत्र के खजुुुरी मजरे चिर्रा गांव में मंगलवार रात गोलियां व बम चलने के मामले ने पुलिस की नींद उड़ा दी। रात भर पुलिस आरोपियों की तलाश में छापेमारी करती रही। सुबह गांव पहुंचे एएसपी की अगुवाई में मकानों में सघन तलाशी हुई। दोनों पक्षों की ओर से 16 लोगों के खिलाफ आर्म एक्ट व जानलेवा हमले का केस दर्ज हुआ है। छह लोगों को हिरासत में लिया है। 10 लोग फरार है। गांव छावनी में तब्दील हो गया है। जांच में तालाब की भूमि पर कब्जे का विवाद सामने आया है।
टिकैतनगर थाना से करीब 25 किमी दूर खजुुुरी मजरे चिर्रा गांव में सहीम व वलीम के पक्षों के बीच चार दिन पहले विवाद के बाद पुलिस ने दोनों पक्ष को शांतिभंग में पाबंद किया था। मंगलवार की शाम जमानत कराकर लौटे लोगों के बीच फिर तनातनी हो गई। मंगलवार देर रात गांव में फायरिंग शुरू हो गई। हमलावरों ने बमबाजी भी की। पथराव भी हुआ जिसमें एक ग्रामीण मो. यहिया के पैर में चोट लगी थी। पूरी रात पुलिस आरोपियों की तलाश में छापेमारी करती रही। पुलिस ने रात में ही छह लोगों को हिरासत में लिया था। बुधवार सुबह एएसपी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह की अगुवाई में पुलिस बल ने गांव में मार्च किया। सहीम, वलीम व उनके जुड़े लोगों के घरों में सघन तलाशी ली गई। हालांकि बम व तमंचे नहीं मिले। सीओ हर्षित चौहान गांव की निगरानी कर रहे हैं। दहशत के बीच पुलिस की मौजूदगी पाकर गांववालों ने कुछ राहत महसूस की। इसे लेकर आईजी प्रवीण कुमार ने एसपी ने गांव के हालात के बारे में विस्तार से जानकारी ली। एएसपी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि, दोनों पक्षों की तहरीर पर आठ-आठ लोगों के खिलाफ केेस दर्ज किया गया है। छह लोग पकड़े गए हैं। महिलाएं भी इस बवाल में शामिल हुई। एसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि दोनों ओर से केस दर्ज किया गया है।
.............................
बाक्स-
फोटो- 58
असलहों का प्रदर्शन कर रहे युवकों की फोटो वायरल
खजुरी चिर्रा गांव के कुछ युवकों के हाथों में तमंचे लिए फोटो भी वायरल हुए हैं। यह असली तमंचे है या नकली यह तो जांच की बात है मगर युवाओं द्वारा सोशल मीडिया पर किया जा रहा ऐसा प्रदर्शन बहुत गंभीर बात है। फोटो के आधार पर पुलिस इन युवकों की तलाश कर रही है। इन पर आर्म एक्ट का केस का दर्ज कराने के निर्देश भी एसपी ने दिए हैं।