फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   kayakalp scheme

ब्लॉकवार होगी कायाकल्प और जीपीडीपी की समीक्षा

Thu, 02 Jan 2020 12:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
kayakalp scheme
बाराबंकी। ऑपरेशन कायाकल्प, ग्राम पंचायत विकास योजना और स्वच्छत भारत मिशन में कितना कार्य अब तक ग्राम पंचायतों में किया गया है इसकी समीक्षा गुरुवार को डीआरडीए के गांधी सभागार में होगी। मुख्य विकास अधिकारी मेधा रूपम की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में दो चरणों में विकास खंडों के बीडीओ, एडीओ और सचिवों को बुलाया गया है।
विज्ञापन

बिंदुवार इन अधिकारियों से उनके ब्लॉक क्षेत्र में हुए विकास कार्यो की समीक्षा होगी। इस संबंध में पत्र जारी होने के बाद अधिकारी और कर्मचारी तैयारियां में जुट गए हैं। लापरवाही पर फटकार व चेतावनी से भी इन्कार नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार के निर्देश पर जिले में ऑपरेशन कायाकल्प के तहत परिषदीय स्कूलों को संवारने का कार्य तेजी के साथ किया जा रहा है। इसके अलावा वित्तीय वर्ष 2020-21 में गांवों के विकास को गति देने के लिए ग्राम पंचायत विकास योजना(जीपीडीपी) की फीडिंग कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं स्वच्छ भारत मिशन के तहत ग्राम पंचायतों में अधूरे शौचालयों का निर्माण भी कराने के निर्देश है। इन तीनों योजनाओं में जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा कितना कार्य ग्राम पंचायतों में कराया गया है।
इसको लेकर मुख्य विकास अधिकारी मेधा रूपम की अध्यक्षता में गुरुवार को डीआरडीए के गांधी सभागार में इसकी समीक्षा होगी। इसके लिए पहले चरण में आठ तो दूसरे चरण में सात ब्लॉकों के खंड विकास अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी और सचिवों को अभिलेखों के साथ तलब किया गया है।
पहले चरण में सुबह ग्यारह बजे से साढ़े बारह बजे तक पूरेडलई, हैदरगढ़, सूरतगंज, त्रिवेदीगंज, दरियाबाद, बनीकोडर, फतेहपुर और निंदूरा ब्लॉक के अधिकारी शामिल होंगे।

जबकि दूसरे चरण में दोपहर साढ़े बारह बजे से दो बजे तक सिरौलीगौसपुर, रामनगर, मसौली, हरख, सिद्धौर, बंकी और देवा विकास खंडों के जिम्मेदार अधिकारियों को बुलाया गया है। इस संबंध में पत्र मिलने के बाद अधिकारी व कर्मचारी तैयारियों में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed