फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   kastoorba school

कस्तूरबा स्कूलों को भेजे गए पैसों की होगी जांच

Sat, 24 Jul 2021 11:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
kastoorba school
बाराबंकी। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों को भेजे गए पैसों को किस मद में खर्च किया गया है इसके आदेश शासन स्तर से दिए जाने के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है। विभागीय अधिकारी प्रपत्रों को दुरुस्त करने में लग गए हैं। कह रहे हैं कि जो पैसा शेष बचा है यदि विद्यालय नहीं खुलते हैं तो उसे शासन को वापस कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में 15 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय संचालित हो रहे हैं। इन विद्यालयों में पंजीकृत छात्राओं की संख्या 1500 के आसपास बताई जा रही है। लेकिन कोरोना काल के चलते ये विद्यालय पिछले साल से बंद चल रहे हैं। सिर्फ यहां पर तैनात शिक्षिकाएं ही विद्यालय में आती हैं।
विज्ञापन

शासन स्तर से इसके लिए इस वर्ष करीब 54 लाख रुपये की राशि भेजी गई थी। लेकिन विभाग इसमें से महज 37 लाख रुपये ही खर्च कर पाया है। शेष करीब 17 लाख रुपया अभी भी विभाग के खाते में पड़ा हुआ है। विभाग इस पैसे को खर्च करने का साहस नहीं जुटा पा रहा है। वहीं शासन स्तर से कस्तूरबा विद्यालयों को भेजे गए पैसे की जांच कराए जाने के आदेश के बाद विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। यहां प्रपत्रों को दुरुस्त करने का कार्य जोरों पर चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में 15 कस्तूरबा विद्यालय संचालित हैं लेकिन कोरोना संकट की वजह से ये मौजूदा समय में पूरी तरह से बंद चले रहे हैं। इन विद्यालयों के लिए शासन से 54 लाख रुपये मिले थे जिसमें से 37 लाख खर्च हुए हैं। शेष पैसा खाते में पड़ा है। यदि विद्यालय नहीं खुलते हैं तो ये पैसा शासन को वापस कर दिया जाएगा।
-अजय कुमार सिंह, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed