फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Karmullapur-B team became champion

करमुल्लापुर-बी टीम बनी चैंपियन

Sun, 30 Jan 2022 11:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Karmullapur-B team became champion
मसौली (बाराबंकी)। क्षेत्र के करमुल्लापुर मजरे दादरा स्थित मैदान में रविवार को खेले गए क्रिकेट के फाइनल मैच में करमुल्लापुर-बी टीम चैंपियन रही। टूर्नामेंट के मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान संघ के अध्यक्ष मुबीन सिकंदर ने विजयी टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

करमुल्लापुर युवा क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में 16 टीमों ने भाग लिया। टूर्नामेंट में ओवरऑल प्रदर्शन करते हुए करमुल्लापुर-ए और करमुल्लापुर-बी की टीमों के बीच फाइनल मैच खेला गया। करमुल्लापुर-बी के सलामी बल्लेबाज सार्थक ने 29 गेंदों में सात छक्कों की मदद से 71 रनों की शानदार पारी खेेली। टीम ने निर्धारित 12 ओवरों में 167 रनों का लक्ष्य खड़ा किया।
विज्ञापन

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी करमुल्लापुर-ए की शुरुआत निराशाजनक रही। पूरी टीम निर्धारित ओवरों में मात्र 117 रनों पर आउट हो गई। करमुल्लापुर-बी ने 50 रनों से टूर्नामेंट जीतकर चैंपियन ट्रॉफी अपने नाम कर ली। टूर्नामेंट के मैचों में ओवरऑल प्रदर्शन करने वाले सार्थक को ‘मैन ऑफ द मैच’ व आलराउंडर मलिंगा को ‘मैन ऑफ दी सीरीज’ घोषित किया गया। ग्राम प्रधान मुबीन सिकंदर ने विजयी टीम को 21 हजार रुपये और उप विजेता टीम को 11 हजार की राशि भेंट की। इस मौके पर विनय, अमीन व सुधीर समेत कई खेल प्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed