फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Kanvariye

कांवरियों में शिव के प्रति भक्ति, जुबां पर हर-हर बम-बम

Thu, 20 Feb 2020 12:42 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
Kanvariye
महादेवा (बाराबंकी)। महाशिवरात्रि को लेकर लोधेश्वर महादेवा में आस्था का सैलाब दिखाई दे रहा है। कांवरियों के महादेवा पहुंचने से पूरा माहौल शिवमय हो गया है। लोधेश्वर महादेव परिसर ही नहीं मार्ग में भी हर-हर महादेव व बम-बम के जयकारे गूंज रहे हैं। शुक्रवार को महाशिवरात्रि है इससे महादेवा मेला में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती जा रही है। मेले की ड्रोन कैमरे व सीसीटीवी कैमरे से निगरानी होगी। महाशिवरात्रि मेले में सुरक्षा के सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन

मयूर पंखों और रंग बिरंगे वस्त्रों और रंगीन कागजों से सुसज्जित कांवर सजाए शिवप्रेम से ओतप्रोत अपने पावों में घुंघरू बाधें कांवरिया नाचते गाते बम भोले जयकारे संग महादेवा की ओर बढ़ते जा रहे हैं। सुविधाओं की परवाह किए बिना कांवरियों का समूह में महादेवा पहुंच रहे हैं। दूर दराज से महादेवा पहुंचे कांवरियों के डेरा जमाने के बाद महादेवा मेला में आस्था का सैलाब दिखाई दे रहा है। खास बात यह है कि कांवरियों की टोलियों में सिर्फ पुरुष ही नहीं बल्कि महिलाएं भी शामिल हैं।
विज्ञापन

पूरा परिसर हर-हर महादेव की गूंज से गूंजने लगा है। दूर दराज से आए शिवभक्त समूहों में भोजन पका रहे हैं तो कहीं शिवभक्त भजनों पर झूम रहे हैं। काले शिव को मनाइब हो शिव मानत नाहीं.., नंदी वृंदी नृत्य करत हैं.. पर श्रद्धालु जमकर थिरके। शिवभक्त हवन पूजन अर्चन में जुटे हैं। इसके अलावा तमाम शिवभक्त साइकिल, बाइक और ट्रैक्टर में सवार होकर बाबा के भक्ति गीत गाते महादेवा पहुंच रहे है। भारी संख्या में पहुुंचे शिवभक्तों से महादेवा मेला गुलजार हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेले में श्रद्धालुओं की भीड़ देखते हुए सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। मेले में हर जगह की निगहबानी ड्रोन कैमरे की जाएगी। कांवरियों की सुरक्षा के लिए बहराइच हाईवे पर दो ड्रोन कैमरों से निगरानी की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा मेला परिसर में 12 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। सादे कपड़ों में भी पुलिस के साथ खुफिया विभाग की टीम सक्रिय रहेगी।
मेले को सुरक्षा की लिहाज से चार जोन व नौ सेक्टर में बांटा गया है। मेले में एक कंट्रोल रूम और नौ पुलिस चौकियां बनाई गई हैं। इसके अलावा एक एएसपी, 37 एसएसआई, 37 हेड कांस्टेबल, 262 कांस्टेबल, 60 महिला कांस्टेबल, 103 होमगार्ड व तीन क्षेत्राधिकारियों की तैनाती की गई है। इसके अतिरिक्त तीन प्लाटून पीएसी, एक प्लाटून फ्लड व फायर सर्विस के कर्मचारियों की तैनाती की गई है। कंट्रोल रूम में लगी एलसीडी पर भी अफसरों की खास नजर है।
मेले में किसी श्रद्धालु को असुविधा न हो प्रशासन इसका पूरा प्रयास कर रहा है। इसी कड़ी में मेला परिसर में विश्व कल्याण द्वार के समीप खोया पाया केंद्र बनाया गया है। यदि कोई श्रद्धालु या बच्चा कहीं भटक जाता है तो इसकी जानकारी यहां से मिल सकेगी।
सेवा कर असीम आनंद और पुण्य प्राप्त करने के लिए सेवादारों ने कांवरियों के लिए निशुल्क फलाहार, विश्राम के जगह जगह शिविर लगाए हैं। पटेल तिराहे के समीप अखिल भारतीय संयुक्त व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने शिविर लगाकर प्रसाद का वितरण किया। वहीं लखपेड़ाबाग चौराहे पर डॉ. श्याम सिंह यादव सेवा संस्थान के महामंत्री विकास यादव ने कांविरयों में फल का वितरण किया। डीएम आवास से लेकर रामनगर तिराहे तक पांच स्थानों पर लगाए गए शिविर में श्रद्धालुओं के लिए चाय, पानी आदि नाश्ते का प्रबंध किया गया है।

कांवरियों के सुरक्षा को लेकर मंदिर में जलाभिषेक के लिए विशेष चौकसी के निर्देश दिए गए हैं। जिले की सीमा से लेकर पूरे मेला परिसर में कांवरियों की सुरक्षा के लिए सुरक्षा कर्मी पूरी तरह मुस्तैद हैं। सीसीटीवी व ड्रोन कैमरे से पूरे क्षेत्र में नजर रखी जाएगी। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा कर्मियों को विशेष चौकसी बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
- आरएस गौतम, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed