{"_id":"65e77c90a76a6cebf9042557","slug":"kanpur-devotee-going-to-mahadeva-dies-in-accident-barabanki-news-c-315-1-brp1007-113958-2024-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: महादेवा जा रहे कानपुर के श्रद्धालु की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: महादेवा जा रहे कानपुर के श्रद्धालु की हादसे में मौत
Wed, 06 Mar 2024 01:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Wed, 06 Mar 2024 01:42 AM IST
विज्ञापन
मसौली (बाराबंकी)। हाईवे किनारे खड़े वाहन कितने जानलेवा हैं इसका एक और उदाहरण मंगलवार को देखने को मिला। गोंडा-बहराइच हाईवे पर खराब खड़े ट्रेलर से टकराई मोटर साइकिल पर सवार कानपुर के एक श्रद्धालु की मौत हो गई, जबकि दूसरा जख्मी हो गया।
मसौली थाना क्षेत्र में हसनापुर मोड़ के पास मंगलवार भोर बाराबंकी की ओर से आ रही मोटर साइकिल सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से टकरा गई। इस दौरान बाइक पर सवार कानपुर नगर के थाना बिधनू के ग्राम इटारा निवासी संजय (27) और थाना घाटमपुर के ग्राम रामनगर बुधुवा निवासी सुखदेव (25) घायल हो गए।
स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को सीएचसी बड़ागांव पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों ने हालत नाजुक देखते हुए दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने संजय को मृत घोषित कर दिया। पुलिस से सूचना मिलने पर सुबह परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और शव का पोस्टमार्टम कराकर उनके सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि दोनों युवक कानपुर से महादेवा दर्शन के लिए निकले थे। प्रभारी निरीक्षक अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि हादसे के बाद ट्रेलर को कब्जे में ले लिया गया है। संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।