फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Kanha will take birth from home to temple

घर से लेकर मंदिर तक जन्म लेंगे कान्हा

Mon, 30 Aug 2021 12:44 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 12:44 AM IST
विज्ञापन
Kanha will take birth from home to temple
बाराबंकी। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी सोमवार को जिले भर में हर्षोल्लास से मनाई जाएगी। कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुुए इस वर्ष भी सार्वजनिक आयोजन नहीं होंगे। लोग सादगी के साथ कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए पर्व मनाएंगे। इसे लेकर रविवार को देर रात तक तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। घरों में श्रीकृष्ण जन्म की मनमोहक झांकी सजाई जा रही है।
विज्ञापन

शहर में श्रीराम जानकी मंदिर, बड़ा ठाकुर द्वारा, विश्राम धर्मशाला, कैलाश आश्रम व दूधेश्वर महादेव मंदिर में सोशल डिस्टेंसिंग के बीच भगवान का जन्म होगा। मंदिरों को रविवार को सजाया-संवारा गया।
विज्ञापन

कोविड प्रोटोकॉल के बीच लगातार दूसरे वर्ष भी भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव सादगी के बीच मनेगा। पुलिस लाइन में हमेशा हजारों भक्तों के बीच मनाए जाने वाले इस महोत्सव में इस बार भी सार्वजनिक आयोजन नहीं होगा। हालांकि पुलिस लाइन के राधाकृष्ण मंदिर में भव्य झांकी सजाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार की मध्य रत्रि भगवान के जन्म के साथ प्रसाद वितरण किया जाएगा। वहीं शहर के विश्राम धर्मशाला, रामजानकी मंदिर में भी सादे समारोह में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाएगी। घरों पर भी भक्तों ने सुंदर व भव्य झांकी बनाकर जन्मोत्सव की तैयारी पूरी कर ली है। रविवार को भी महिलाएं और बच्चे झांकी से संबंधित सामग्री खरीदते नजर आए। वहीं मंदिरों पर रंग-रोगन का काम होता दिखा।
शहर के एमबी कॉलेज में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर ऑनलाइन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने भगवान कृष्ण की वेशभूषा में सजकर प्रतियोगिता में भाग लिया। इस दौरान बच्चों का मनमोहक रूप देखकर मन आनंदित हो गया।

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर शहर के पायनियर मांटेसरी इंटर कॉलेज लखपेड़ाबाग में विद्यालय प्रशासन द्वारा भगवान कृष्ण की भव्य झांकी सजाई गई। इस दौरान झांकी के साथ सजी रंगोली मन को आनंदित कर रही है। सोमवार की रात्रि 12 बजे विद्यालय प्रशासन द्वारा जन्मोत्सव का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed