{"_id":"6340795685e722320b79a433","slug":"kalyani-river-barabanki-news-lko651826466","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल्याणी नदी उफनाई, 100 बीघे फसल जलमग्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल्याणी नदी उफनाई, 100 बीघे फसल जलमग्न
विज्ञापन
निंदूरा (बाराबंकी)। बारिश के चलते उफनाई कल्याणी नदी किसानों के लिए मुसीबत बनने लगी है। जनप्रतिनिधियों द्वारा आठ दिन पूर्व दिए गए आश्वासन के बावजूद सफाई का कार्य शुरू न कराने के कारण नदी का पानी धान के खेतों में भर गया है। इससे करीब 100 बीघा धान की फसल पूरी तरह से जलमग्न हो गई है। इसको लेकर क्षेत्र का किसान काफी परेशान है और डीएम से नुकसान का आंकलन कराकर मुआवजा दिलाने की मांग की है।
क्षेत्र के प्रधानों द्वारा मुख्यमंत्री पोर्टल पर की गई शिकायत के बाद पिछले शुक्रवार को सांसद उपेंद्र रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष रावत राजरानी ने शारदा सहायक अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया था। अधिकारियों को निर्देशित किया था कि कल्याणी नदी की तत्काल सफाई कराई जाए। अधिकारियों द्वारा किसानों को आश्वासन देने के लिए जेसीबी बुलाकर तुरंत खुदाई शुरू कराई गई।
एक दिन खुदाई कराने के बाद कार्य बंद करा दिया गया। इधर तीन दिनों से हो रही बारिश के चलते नदी उफना गई। इससे जजिया मऊ, पहाड़पुर, भण्डार, कतुरी कलां, निन्दूरा खरिहानी, अन्नी, सेमरी, बुढ़ाना, अटहरा, नहानी, निगोहां, टिकरा आदि गांवों के किसानों की करीब 100 बीघा धान की फसल पूरी तरह से जलमग्न हो गई है।
विज्ञापन
किसान राकेश, सोहन, दयाराम, गुड्डू, विलास, अनिल ने बताया कि जब तक नदी की सफाई का कार्य नहीं कराया जाता है ये समस्या ऐसे ही बनी रहेगी। एसडीएम फतेहपुर डॉ. सचिन वर्मा का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। जल्द ही समस्या का समाधान कराया जाएगा।