फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Kali DP on social media, protested by tying bandages in schools

Barabanki News: सोशल मीडिया पर काली डीपी, स्कूलों में पट्टी बांधकर किया विरोध

Wed, 10 Jul 2024 06:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Wed, 10 Jul 2024 06:00 AM IST
विज्ञापन
Kali DP on social media, protested by tying bandages in schools
बाराबंकी में दरियाबाद क्षेत्र के इंग्लिश मीडियम प्राइमरी स्कूल मिरकापुर में काली पट्टी बांध विर
बाराबंकी। ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में परिषदीय विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं का विरोध-प्रदर्शन मंगलवार को भी जारी रहा। महिला शिक्षकों ने सोशल मीडिया पर काली डीपी लगाकर विरोध जताया। वहीं, स्कूलों, ब्लॉक संसाधन केंद्रों पर शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। विरोध के चलते एक भी शिक्षक ने ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज नहीं कराई।
विज्ञापन

सरकारी स्कूलों में ऑनलाइन हाजिरी व डिजिटलाइजेशन के विरोध में शिक्षकों की ओर से विरोध किया जा रहा है। प्राथमिक शिक्षक संघ, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ व उप्र महिला शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों द्वारा विरोध जताया जा रहा है। महिला शिक्षक संघ के आह्वान पर महिला शिक्षकों ने सोशल मीडिया पर काली डीपी लगाई।
विज्ञापन

शिक्षक नेता रंजना सहाय ने बताया कि अभी फेसबुक पर काली डीपी लगाई गई है। अन्य सोशल मीडिया अकाउंट पर भी काली डीपी लगाकर विरोध किया जाएगा। हरख ब्लाॅक के परिषदीय विद्यालयों में तैनात ज्यादातर शिक्षकों ने काली डीपी लगाई। दरियाबाद के विद्यालयों में काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। सिद्धौर के प्राथमिक शिक्षक संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष देवेंद्र कुमार द्विवेदी ने बताया कि जब तक शिक्षकों की मांगें पूरी नहीं होती तब तक विरोध करेंगे। हालांकि, अध्यापन कार्य समय से उपस्थित होकर किया जाएगा। ब्लाॅक संसाधन केंद्र फतेहपुर में शिक्षकों ने विरोध-प्रदर्शन किया। हैदरगढ़, हरख, देवा, मसौली समेत सभी ब्लॉक क्षेत्रों में भी शांतिपूर्वक विरोध जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed