फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Kajri will be helpful in the development of language

Barabanki News: भाषा के विकास में सहायक बनेगी कजरी

Thu, 24 Jul 2025 01:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Thu, 24 Jul 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Kajri will be helpful in the development of language
कोटवाधाम (बाराबंकी)। भक्त दलगंजन इंटर कॉलेज के प्रबंधक, साहित्यकार एवं कवि दीपक सिंह की अवधी भाषा में लिखी किताब कजरी भाषा के विकास में सहायक बनेगी। भारतीय भाषा संस्थान मैसूर के प्रभारी डॉ. लक्ष्मी नरायन चौधरी ने दीपक सिंह की पुस्तक को भाषा के विकास में सहायक मानते हुए किताब को डिजिटल करने की अनुमति पत्र भेजकर मांगी है।
विज्ञापन

सिरौलीगौसपुर क्षेत्र के छोटे से गांव खजुरी के रहने वाले दीपक सिंह द्वारा लिखित यह किताब अब भारतीय भाषा अनुसंधान के माध्यम से अवधी भाषा के विकास में सहायक बनेगी। दीपक सिंह ने बताया कि कजरी पुस्तक में शुद्ध अवधी भाषा का प्रयोग किया गया है। गांव के परिवेश की कहानी को अवधी शब्दों में पिरोया गया है।
विज्ञापन

बताया कि कहानी की पात्र कजरी नाम की एक महिला है जो अभावग्रस्त जीवन में काफी संघर्ष के बाद अपने पैरों व पखड़ी होती है। एक प्रकार से कजरी पुस्तक महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने वाली रचना है। लेखक दीपक सिंह ने कहा कि यह गौरव की बात है कि अवधी भाषा के विकास में उनकी पुस्तक को भारतीय भाषा संस्थान ने उपयोगी माना। अब यह पुस्तक पूरे देश में पढ़ी जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed