फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Joint Secretary of the Central Government inspected the aquaculture system.

Barabanki News: केंद्र सरकार के संयुक्त सचिव ने एक्वाकल्चर सिस्टम का लिया जायजा

Mon, 27 Oct 2025 01:52 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Oct 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Joint Secretary of the Central Government inspected the aquaculture system.
मत्स्य परियोजना का निरीक्षण करते भारत सरकार के संयुक्त सचिव सागर मेहरा। - फोटो : मत्स्य परियोजना का निरीक्षण करते भारत सरकार के संयुक्त सचिव सागर मेहरा।
बाराबंकी। मसौली ब्लॉक के पल्हरी में स्थित 50 लाख की लागत से संचालित मत्स्य परियोजना के रीसर्कुलेटरी एक्वाकल्चर सिस्टम का रविवार काे भारत सरकार के संयुक्त सचिव सागर मेहरा ने निरीक्षण किया। उन्होंने परियोजना के संचालन पर आने वाली लागत एवं लाभ के विषय में जानकारी ली।
विज्ञापन

संचालक हिमांशु यादव ने बताया कि वह मत्स्य पालन के साथ मुर्गी पालन, पशुपालन और बकरी पालन एक ही स्थल पर कर रहे हैं। संयुक्त सचिव ने सभी परियोजनाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने एक ही स्थल पर विभिन्न परियोजनाओं के कुशल संचालन पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि इसी तरह हमारे सभी मत्स्य किसान यदि कार्य करेंगे तो अधिक आमदनी के साथ कई व्यक्तियों को रोजगार के साधन भी उपलब्ध करा सकते हैं।
विज्ञापन

मत्स्य निदेशक उत्तर प्रदेश एनएस रहमानी ने प्रदेश में चलाई जा रही विभिन्न परियोजनाओं की जानकारी दी। इस मौके पर संयुक्त निदेशक मत्स्य अनिल कुमार, उपनिदेशक मत्स्य राजेंद्र सिंह बिष्ट, मुख्य कार्यकारी अधिकारी अच्छेलाल निषाद, मत्स्य निरीक्षक हेमंत कुमार, मत्स्य वैज्ञानिक विकास साहू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed