{"_id":"640e2b241ea962a47f0cc0f4","slug":"jharkhand-piled-on-64-runs-haryana-won-by-10-wickets-barabanki-news-c-13-1-125117-2023-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: झारखंड 64 रनों पर ढेर, 10 विकेट से जीता हरियाणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: झारखंड 64 रनों पर ढेर, 10 विकेट से जीता हरियाणा
Mon, 13 Mar 2023 01:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Mon, 13 Mar 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। 16वीं चौधरी आसिफ अली मेमोरियल ऑल इंडिया प्राइजमनी क्रिकेट लीग के दूसरे मैच में रविवार को हरियाणा ने कमाल कर दिया। लॉर्ड बालाजी स्टेडियम में टॉस जीतकर खेलने उतरी झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन की टीम मात्र 64 रनों पर ढेर हो गई। जवाब में उतरी टीम हरियाणा क्रिकेट क्लब के ओपनर बल्लेबाजों ने ही बिना विकेट गंवाए मैच जीत लिया और सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
लखनऊ जिले की सीमा पर स्थित लॉर्ड बालाजी स्टेडियम में झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन के कप्तान अजय शर्मा ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टर्निंग विकेट का फायदा उठाते हुए हरियाणा क्रिकेट क्लब के गेंदबाजों ने झारखंड की टीम को 64 रनों पर ढेर कर दिया। आदित्य मिश्रा ही सर्वाधिक 25 रन बना सके।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी हरियाणा टीम के ओपनर बल्लेबाजों ने धुआंधार बल्लेबाजी की। ओपनर स्वास्तिक चिकारा ने मात्र 19 गेंदों पर पांच छक्के व दो चौके की सहायता से 39 रन तो दूसरे ओपनर विवेक यादव ने 25 रनों की पारी खेलते हुए मात्र 7.4 ओवर में 10 विकेट से मैच जीत लिया। समारोह के मुख्य अतिथि सर्वेश यादव ने हरियाणा के गेंदबाज कबीर को सांझी विरासत मैन ऑफ द मैच की ट्रॉफी व नकद पुरस्कार की राशि प्रदान की। इस अवसर पर अख्तर अजीज खान, तारिक जिलानी, अजय श्रीवास्तव, योगेंद्र सिंह, राजेश अरोरा, परवेज अहमद आदि मौजूद रहे। अब पूल ए का अंतिम मैच लखनऊ क्रिकेट एसोसिएशन व झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन के बीच खेला जाएगा।
विज्ञापन
पुलिस ने राजस्व प्रशासन को 10 विकेट से दी शिकस्त
बाराबंकी। केडी सिंह बाबू स्टेडियम में विभागीय टीमों के बीच हुई क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच में रविवार को पुलिस विभाग की टीम ने राजस्व एकादश को 10 विकेट से हरा दिया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्व प्रशासन की टीम निर्धारित 20 ओवर में महज 75 रन पर ढेर हो गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पुलिस एकादश की टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित व चंद्रप्रकाश ने जबरदस्त बैटिंग करते हुए मैदान में चारो ओर शॉट लगाए। रोहित ने 31 तो चंद्रप्रकाश ने 43 बनाए। बिना विकेट गंवाए ही पुलिस की टीम ने नौवें ओवर में ही मैच जीत लिया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार चंद्रप्रकाश को मिला, वहीं रोहित को बेस्ट बल्लेबाज व राहुल को बेस्ट बॉलर का पुरस्कार मिला। जबकि डीएम अविनाश कुमार को मैन ऑफ द सीरीज से नवाजा गया।