फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   JCB will run if the encroachment is not removed till 29th

Barabanki News: 29 तक अतिक्रमण न हटा तो चलेगी जेसीबी

Sat, 27 May 2023 01:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sat, 27 May 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
JCB will run if the encroachment is not removed till 29th
दरियाबाद (बाराबंकी)। नगर पंचायत दरियाबाद में शपथ ग्रहण समारोह के ठीक बाद अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध कड़ा रुख अख्तियार कर लिया गया है। नगर पंचायत प्रशासन ने 29 मई तक अतिक्रमण स्वयं हटाने का आदेश जारी किया है।
विज्ञापन



सोमवार तक अगर अतिक्रमण को नहीं हटवाया गया तो मंगलवार को जेसीबी चलेगी। कस्बे में दुकानदारों ने सड़क के दोनों तरफ नालों पर अतिक्रमण कर सीढ़ी, टिन शेड, बैनर व जेनरेटर सेट के साथ ही साग-सब्जी, मीट-मुर्गा आदि की दुकान लगा कर अतिक्रमण कर रखा है। ऐसे में सर्विस रोड व नालियों पर निकलना दुश्वार हो गया है। मुख्य चौराहे पर अकसर जाम की स्थिति रहती है।
विज्ञापन



ईओ शीलू अवस्थी ने बताया कि एसडीएम के आदेश के बाद अतिक्रमण हटाने का आदेश शुक्रवार को पूरे नगर पंचायत में प्रसारित करवाया गया है। अतिक्रमणकारी स्वयं अपना अतिक्रमण नहीं हटाते हैं तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed