{"_id":"64d14d143fe5e7d2b60d1b84","slug":"jamuria-drain-swelled-due-to-rain-road-closed-for-12-houses-barabanki-news-c-315-1-brp1006-2204-2023-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: बारिश से उफनाया जमुरिया नाला, 12 घरों का रास्ता बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: बारिश से उफनाया जमुरिया नाला, 12 घरों का रास्ता बंद
Tue, 08 Aug 2023 01:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Tue, 08 Aug 2023 01:29 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। जिले में कई स्थानों पर हुई बारिश किसी के लिए राहत तो किसी के लिए मुसीबत बन गई है। रविवार देर रात लगभग तीन घंटे तक बारिश हुई। वहीं सोमवार को भी रुक-रुक कर पानी बरसा। इससे किसानों को तो लाभ पहुंच रहा है, लेकिन शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक कहीं पेड़ गिर गए तो कहीं दीवार व खंभे। वहीं शहर के बीच से निकला जमुरिया नाला भी बारिश के बाद उफना गया। इससे दो मोहल्लों के करीब एक दर्जन परिवारों का रास्ता बंद हो गया है।
जमुरिया नाला उफनाने के कारण गांधीनगर वार्ड के कमरियाबाग व दुर्गापुरी मोहल्ले में लोगों के घरों के पास तक नाले का पानी पहुंच गया है। साथ ही रास्तों पर पानी भरने से करीब एक दर्जन परिवारों का आवागमन भी बाधित हो गया है। हैदरगढ़ तहसील क्षेत्र के ग्राम पेचरुआ में रविवार रात बारिश के दौरान बाबूलाल के घर की कच्ची दीवार व टिनशेड गिर गया। इसके नीचे सो रहे बाबूलाल के अलावा उसकी पुत्री साधना (18), पल्लवी (12) घायल हो गए। परिजनों व ग्रामीणों ने मलबा हटाकर घायलों को निकाला और सीएचसी पहुंचाया। एसडीएम सुमित आर महाजन ने बताया कि लेखपाल से नुकसान की रिपोर्ट मांगी गई है।
सूरतगंज क्षेत्र के मोहम्मदपुर खाला कस्बे में स्थित शिव मंदिर पर बिजली गिरने से दरारें आ गईं। रामसनेहीघाट में तेज बारिश के चलते जगह-जगह जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले दिनों में भी बादल छाए रहेंगे और बारिश होती रहेगी। सोमवार को न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।