फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Jam on Lucknow-Sultanpur highway, ambulance also stuck

Barabanki News: लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर लगा जाम, एंबुलेंस भी फंसी

Wed, 07 Jun 2023 01:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Wed, 07 Jun 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
Jam on Lucknow-Sultanpur highway, ambulance also stuck
हैदरगढ़ (बाराबंकी)। लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर जाम की समस्या से निजात नहीं मिल रही है। सड़क तक लगीं दुकानों व चौराहों पर अतिक्रमण के कारण आए दिन जाम लग जाता है, जिससे कई जिलों के यात्री प्रभावित होते हैं। मंगलवार की शाम पांच बजे से हाईवे पर जाम लगने से मुख्य चौराहे से सभी मार्गों पर एक किमी. लंबी वाहनों की कतार लग गई। इस दौरान एंबुलेंस भी जाम में फंसी रही। करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा। पुलिस ने किसी तरह जाम खुलवाकर यातायात बहाल करवाया।
विज्ञापन



लखनऊ को सीधे वाराणसी से जोड़ने वाले फोरलेन हाईवे पर हैदरगढ़ के मुख्य चौराहे पर बांदा बहराइच स्टेट हाईवे क्रॉस करता है। चौराहे पर लखनऊ की ओर से दाहिनी ओर सड़क पर अस्थायी पुलिस चौकी का पक्का निर्माण कराया गया है। आगे सड़क पर कंक्रीट की बैरिकेडिंग तथा पुलिस कर्मियों के वाहन खड़े होने से सड़क सकरी हो जाती है। मुख्य चौराहे से सुबेहा तिराहे व तहसील कार्यालय तक पटरी दुकानदार, वाहन खड़ा कर सड़क पर अवरोध पैदा करते हैं।
विज्ञापन



इससे फोरलेन के दोनों ओर व बांदा बहराइच स्टेट हाईवे पर दोनों ओर आवागमन ठप हो जाता है। कोतवाल लालचंद्र सरोज ने बताया कि जाम की समस्या से समाधान के लिए जल्दी कदम उठाए जाएंगे। आवश्यकता पड़ने पर नगर पंचायत व प्रशासन से भी सहयोग लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed