{"_id":"60e1f0f68ebc3ec201202a99","slug":"jail-to-the-main-accused-who-rammed-the-car-on-the-husband-of-the-village-head-barabanki-news-lko585469979","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम प्रधान के पति पर कार चढ़ाने वाले मुख्य आरोपी को जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम प्रधान के पति पर कार चढ़ाने वाले मुख्य आरोपी को जेल
विज्ञापन
सफेदाबाद (बाराबंकी)। मिट्टी के अवैध खनन मामले में ग्राम भिटौली कला के प्रधान पति पर एसयूवी चढ़ाने की घटना प्रमुखता से अमर उजाला में प्रकाशित होने के बाद पुलिस सक्रिय हुई है। पुलिस ने केस दर्ज कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजने का दावा किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त एसयूवी व पांच ट्रैक्टर भी बरामद कर सीज किए हैं।
गुरुवार रात सतरिख थाना अंतर्गत तिन्दुआनी गांव में हो रहे अवैध खनन का विरोध करने पहुंचे मौजूदा प्रधान पति बलराम पर पूर्व प्रधान व खनन माफिया लल्लू यादव के पुत्र शिवम यादव ने एसयूवी चढ़ाकर मरणासन्न कर दिया था। साथ ही प्रधान पति के कई समर्थक भी चोटिल हुए थे।
इस वारदात में पहले तो पुलिस निष्क्रिय रही लेकिन खबर प्रकाशित होने के बाद वह हरकत में आई। ग्रामीणों ने बताया कि शुक्रवार को पुलिस इब्राहिमपुर, जरूवा व भिटौली गांव में कई बार दबिश देने आई लेकिन वह खाली हाथ ही लौट गई।
विज्ञापन
पूर्व प्रधान, उसका पुत्र और वारदात में शामिल कई अन्य आरोपी घटना के बाद से ही फरार हो गए थे। हालांकि पुलिस ने इस मामले में खनन में शामिल पांच ट्रैक्टरों को सीज कर दिया है।
पीड़ित के बड़े भाई सुनील यादव ने बताया कि अभी भी छोटे भाई की हालत गंभीर बनी हुई है। थाना प्रभारी निरीक्षक बृजेश वर्मा ने बताया कि मामले में हत्या के प्रयास आदि अन्य कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस ने रविवार को मुख्य आरोपी शिवम यादव को गिरफ्तार कर उसे कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेजा गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।