फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Jail security will be strengthened, 30 CCTV cameras will be installed

Barabanki News: जेल की सुरक्षा होगी मजबूत, लगेंगे 30 सीसीटीवी कैमरे

Mon, 23 Jun 2025 01:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Mon, 23 Jun 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
Jail security will be strengthened, 30 CCTV cameras will be installed
जिला कारागार बाराबंकी का मुख्य गेट।  संवाद
बाराबंकी। जिला जेल की सुरक्षा अब और मजबूत होने जा रही है। जेल के अंदर ही नहीं, खेत-खलिहान व आसपास के इलाके में भी सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। सुरक्षा के लिए 30 नए कैमरे लगने वाले हैं। ये कैमरे नाइट विजन और हाई क्वालिटी वाले होंगे ताकि रात में भी साफ नजर रखी जा सके। जेल प्रशासन का प्रस्ताव मंजूर हो चुका है, जल्द ही कैमरे लगाने का काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


बाराबंकी जेल में फिलहाल 50 कैमरे लगे हैं। इनमें से 10 कैमरे ऐसे हैं जो वेबकास्टिंग के जरिये सीधे लखनऊ स्थित जेल मुख्यालय से जुड़े हैं। वहां के अधिकारी भी लाइव निगरानी कर सकते हैं। देवा रोड के किनारे बनी इस जेल के चारों ओर खेत-खलिहान हैं। चारदीवारी जरूर है लेकिन सुरक्षा के लिहाज से और इंतजाम जरूरी माने गए।
विज्ञापन


हाल ही में हुए सर्वे में जेल के आसपास 30 ऐसे स्थान चिह्नित किए गए हैं जहां कैमरे लगाए जाएंगे। मुख्य गेट, जेल के किनारे-किनारे और पीछे खेतों तक कैमरे लगेंगे। जेल परिसर में बने कर्मचारियों के आवास भी इस दायरे में आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन





जल्द शुरू होगा काम
सुरक्षा के लिए जेल के चारों कोनों पर बने वॉच टावरों से संतरी लगातार नजर रख रहे हैं। फिलहाल 50 कैमरों से निगरानी हो रही है, अब 30 और कैमरे लगाए जाएंगे। काम जल्द शुरू होगा।

- कुंदन कुमार, जेल अधीक्षक



अब आमने-सामने मुलाकात का रास्ता साफ
इस समय जिला जेल में करीब 1400 बंदी बंद हैं जबकि इसकी क्षमता सिर्फ 960 बंदियों की है। ज्यादा भीड़ की वजह से परिजनों को मुलाकात में भी परेशानी होती है। परची बनवाकर जेल के अंदर खुले परिसर में परिजनों को बंदियों से मिलवाया जाता है लेकिन अब तिहाड़ जेल जैसी व्यवस्था बाराबंकी जेल में भी शुरू होगी। शीशे या जाली के जरिये आमने-सामने मुलाकात होगी ताकि सुरक्षा बनी रहे और अव्यवस्था भी न फैले। इसका प्रस्ताव मंजूर हो गया है और बजट मिलते ही काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed