फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Jai Kanhai Lal ki...

जय कन्हैया लाल की..

Fri, 26 Aug 2016 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Fri, 26 Aug 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
Jai Kanhai Lal ki...
जन्माष्टमी पर सजी झांकियां - फोटो : अमर उजाला
नंद घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की.. गीत की गूंज के बीच नंद घर जन्मे भगवान श्री कृष्ण की मोहक लीलाआें ने सभी का मन मोह लिया। गुरुवार की शाम को जगह-जगह सजी झांकियाें में कान्हा के विभिन्न रूप देखने को मिले।
विज्ञापन


शहर में कई स्थानाें पर पर्व श्रद्धा व भक्ति के बीच मनाया गया, वहीं मंदिराें व घराें में भी प्रभु का जन्म प्रतीक रूप में हुआ। मध्यरात्रि में जन्म होते ही घंटे घड़ियालाें की आवाजें गूंज उठीं।  
विज्ञापन


पुलिस लाइंस में माखन चुराते कान्हा, नंद को गांव ले जाते वासुदेव, गोपिकाआें के साथ अठखेलियां करते मुरलीधर आदि झांकियां देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। जगमग करती रंग-बिरंगी झालरें अनुपम छटा बिखेर रही थीं। गुरुवार को घर-घर में भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएसी बटालियन, रामजानकी मंदिर, लाजपतनगर, विश्राम सदन धर्मशाला में सजी झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया। विभिन्न रूपों में सजी झांकियों व नन्हें मुन्ने बच्चों के मंचन ने नटखट कृष्ण के स्वरूप को जीवंत सा कर दिया। पुलिस लाइंस प्रांगण में हुए सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इसके अलावा लाजपतनगर स्थित श्री रामजानकी मंदिर, विश्राम सदन धर्मशाला आदि जगहाें पर सजी झांकियाें को देखने के लिए शहरवासी बड़ों व बच्चाें के साथ निकले। मध्यरात्रि में कन्हैया के जन्म होने पर  भए प्रकट कृपाला... व आरती के स्वर गूंज उठे। आरती पूजन के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। 

मटकी फोड़ का आयोजन
नवयुवक  दुर्गा  समिति  गल्ला मंडी द्वारा कन्हैया मटकी फोड़ का आयोजन किया गया। रसूलपुर, सरावगी, कानून गोयान व मुंशीगंज की टीमों ने भाग लिया। मटकी फोड़ कार्यक्रम का संचालन संजय निगम ने किया। इस दौरान हाथी-घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की... से वातावरण गूंज उठा। विकास खंड निंदूरा स्थित राधाकृष्ण मंदिर ग्राम खरिहानी में जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई। 


रूप सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन
श्रीराम जानकी बड़ा ठाकुरद्वारा मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण का  जन्मोत्सव परंपरागत तरीके से धूमधाम से मनाया गया। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का शुभारंभ बधाई हो बधाई, आजु जन्मे कन्हाई.. के लोकगीत से हुआ। ट्रस्ट  के सचिव अजय सिंह ने कहा कि श्रीकृष्ण का जीवन लोगोें को अन्याय, अत्याचार और उत्पीड़न के खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष करने की प्रेरणा देता है। इससे पूर्व कृष्ण-राधा रूप सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें रौनक कश्यप प्रथम, श्रेयांश वर्मा द्वितीय व वंशिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed