{"_id":"5fac30918ebc3e9b897914aa","slug":"iti-barabanki-news-lko5497999142","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटीआई : प्रवेश के लिए खोजे नहीं मिल रहीं छात्राएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईटीआई : प्रवेश के लिए खोजे नहीं मिल रहीं छात्राएं
विज्ञापन
बाराबंकी। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) की महिला ट्रेड में प्रवेश के अभ्यर्थी खोजे नहीं मिल रहे हैं। ऐसे में खाली रह गईं आधे से अधिक सीटों पर प्रवेश को लेकर महिला अभ्यर्थियों को आवेदन का एक और मौका दिया गया है। जिसकी अंतिम तिथि 12 नवंबर है।
जिले में पांच गवर्नमेंट के आईटीआई है। प्रत्येक में विभिन्न महिला ट्रेड की 120-120 सीटें आरक्षित हैं। इसमें आठवीं पास महिलाओं को स्विंग टेक्नालॉजी (सिलाई), ड्रेस मेकिंग, एम्ब्राड्री तथा 10वीं पास महिलाओं को फैशन टेक्नालॉजी व कास्मेटिक टेक्नॉजी के ट्रेड में प्रवेश दिया जाता है।
इसको लेकर महिला ट्रेड की आरक्षित छह सौ सीटों के सापेक्ष अभी तक ढाई सौ सीटों पर ही प्रवेश दिया गया है। ऐसे में साढ़े तीन सौ सीटे खाली रह गई हैं। जिसके लिए महिला अभ्यर्थियों को एक और मौका देते हुए आवेदन मांगे गए हैं। 12 नवंबर तक आवेदन करने वाली महिलाओं को विभिन्न ट्रेड की बची हुई आरक्षित सीटों पर प्रवेश मिलेगा।
विज्ञापन
प्रधानाचार्य दीपक कुमार यादव ने बताया कि कोविड-19 को लेकर महिला अभ्यर्थियों के आवेदन कम आए हैं। ऐसे में विभिन्न महिला ट्रेडों की अधिकांश सीटें खाली रह गई हैं। ऐसे में आवेदन का एक और मौका देकर रिक्त सीटों को भरा जाएगा।