{"_id":"572ce17e4f1c1be53f5cd16f","slug":"isc-and-icse-results","type":"story","status":"publish","title_hn":"विशाल ने 10वीं, गौरव ने 12वीं में मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विशाल ने 10वीं, गौरव ने 12वीं में मारी बाजी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Fri, 06 May 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। काॅलेज में खुशी मनाते आईएससी व आईसीएसई में टाॅप करने वाले छात्र।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईएससी व आईसीएसई के 12वीं व 10वीं के परिणाम शुक्रवार की शाम घोषित कर दिए गए। पिछले कई दिनों से परिणाम का इंतजार कर रहे छात्रों ने जब परिणाम देखा तो खुशी से चहक उठे। फोन पर ही एक दूसरे को बधाई दी। 12वीं में लड़कों में गौरव द्विवेदी और लड़कियों में अक्षिता श्रीवास्तव ने जनपद में टॉप किया है।
10वीं में लड़कों में विशाल श्रीवास्तव और लड़कियों में रीती गुप्ता ने जनपद में सर्वश्रेष्ठ स्थान प्राप्त किया। इसके साथ ही कई और होनहार भी टॉप फाइव की श्रेष्ठता सूची में शामिल हैं। 12वीं व 10वीं में बेहतरीन अंक हासिल करने वाले इन होनहारों के सपने भी आसमान सरीखे ही हैं।
कोई प्रशासनिक सेवा में जाना चाहता है तो कोई आईआईटी से इंजीनियर बनने का ख्वाब देख रहा है। आनंद भवन स्कूल के 12वीं के छात्र गौरव द्विवेदी ने 92.75 फीसद अंक प्राप्त किया। पिता सतीश चंद्र द्विवदी किसान हैं। मां रीता देवी गृहणी हैं। गौरव अपने चाचा शेषमणि दुबे के साथ देवा रोड स्थित शुक्ला कॉलोनी में रहते हैं।
विज्ञापन
गौरव आईआईटी से इंजीनियर बनना चाहते हैं। इन्होंने हाल ही में आए जेईई मेंस भी बीट किया है। सफलता का श्रेय चाचा-चाची और शिक्षकों को देते हैं। कहते हैं स्कूल व कोचिंग के अलावा चार घंटे की सेल्फ स्टडी नियमित की। गौरव को पढ़ने और क्रिकेट का शौक है।
12वीं में इसी कॉलेज की लड़कियों में टॉपर अक्षिता श्रीवास्तव ने टॉप किया है। इन्हें 92.5 फीसद अंक मिले। कंपनी सेक्रेेटरी (सीएस) बनने का सपना देख रही अक्षिता अपनी सफतला से बेहद खुश हैं। वह इसका श्रेय माता-पिता व शिक्षकों को देती हैं।
अक्षिता के पिता अनिल कुमार श्रीवास्तव निजी कंपनी में मैनेजर हैं तो मां प्रतिमा श्रीवास्तव गृहणी हैं। पढ़ने का शौक रखने वाली अक्षिता कहती हैं कि पढ़ाई के लिए उन्हें पूरे परिवार को पूरा सपोर्ट मिला है।
10वीं के परिणाम में आनंद भवन स्कूल के विशाल श्रीवास्तव ने जनपद में ओवर ऑल टॉप किया तो लड़कियों में रीती गुप्ता ने टॉप किया। विशाल को 95.8 व रीती को 95 फीसद अंक मिले हैं। विशाल श्रीवास्तव भी अपने पिता सुनील कुमार की तरह एक सफल इंजीनियर बनना चाहते हैं।
वह अभी से आईआईटी की तैयारी कर रहे हैं। कहते हैं कि पढ़ाई को एंज्वाय कर करके पढ़ा। नियमित दो घंटे ही अध्ययन किया। वह पढ़ाई में इस सफलता के लिए माता-पिता, भाई-बहन और शिक्षक को देते हैं। किंग जार्ज इंटर कॉलेज में 10वीं की छात्रा रीती गुप्ता को 95 फीसद अंक मिले हैं।
सरावगी मोहल्ला निवासी रीती के पिता अजय कुमार बिजनेस मैन हैं जबकि मां आरती गुप्ता हाउस वाइफ हैं। रीती डॉक्टर बन कर लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं में सहयोग देने की तमन्ना रखती हैं। यह बताती हैं कि सफलता के लिए वह नियमित 3 से 4 घंटे अध्ययन करती हैं।
रीती बताती हैं सफलता रटने से नहीं मिलती। जब तक हम टॉपिक को समझेंगे नहीं तब तक उसे आसानी से एक्सप्लेन भी नहीं कर सकेंगे। ऐसे में छात्र के लिए आगे समस्या खड़ी होगी। इस लिए जरुरी है कि छात्र हर टॉपिक को समझ कर पढ़ें।
जनपद में आईसीएसई व आईएससी के तीन कॉलेज हैं। इन कॉलेजों में आनंद भवन हाईस्कूल, किंग जार्ज इंटर कॉलेज व ग्रीन फील्ड एकेडमी शामिल हैं। आनंद भवन स्कूल में 12वीं में 53 और 10वीं में 104 छात्र रहे हैं। कॉलेज का परिणाम शत प्रतिशत रहा।
किंग जार्ज इंटर कॉलेज में 12वीं में 25 व 10वीं में 65 छात्र-छात्राएं रहे। इस कॉलेज में 12वीं में एक छात्र फेल हुआ है। ग्रीन फील्ड एकेडमी में 10वीं में 15 छात्र रहे। यहां का भी उत्तीर्ण प्रतिशत शत प्रतिशत रहा है।