फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Investigation into demolition of shops started, CO took statement

Barabanki News: दुकानें ढहाने की जांच शुरु, सीओ ने लिए बयान

Sun, 05 Nov 2023 01:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sun, 05 Nov 2023 01:18 AM IST
विज्ञापन
Investigation into demolition of shops started, CO took statement
बाराबंकी। जैदपुर में बिना नोटिस व राजस्व विभाग को साथ लिए पुलिस की ओर से दुकानें ढहाए जाने के मामले की जांच सीओ फतेहपुर ने शुरू कर दी। इस मामले में कोतवाल समेत छह लोगों पर डकैती का केस जैदपुर थाने में दर्ज हुआ है। सीओ ने घटनास्थल का जायजा लेने के बाद पुलिसकर्मियाें से घटना के बारे में विस्तार से जानकारी ली।
विज्ञापन


जैदपुर के मोहल्ला नानपजान के इमामबाड़ा बाजार में भवन व चार दुकानें बनी थीं। इसी में बड़ापुरा के जलील अहमद कई साल से कपड़े की दुकान संचालित कर रहे थे। दुकान के मालिकानों से उसका दुकान खाली करने को लेकर केस चल रहा था। जलील के अनुसार सिविल कोर्ट ने उनके पक्ष में फैसला किया था, लेकिन 14 अक्तूबर को जैदपुर पुलिस ने खुद के सर्वे में दुकानों को जर्जर बताकर जेसीबी से ध्वस्त करा दिया।
विज्ञापन


जलील अहमद ने उच्च न्यायालय में याचिका दायर की। हाईकोर्ट की सख्ती के बाद शुक्रवार को जैदपुर के कोतवाल अनिल पांडेय, कस्बा चौकी प्रभारी सतीश कुमार दीक्षित, दो अन्य सिपाही व दुकान के मालिकान अतीकुर्रहमान व फसीउर्रहमान के खिलाफ डकैती व षडयंत्र रचने का केस दर्ज किया गया है। केस के विवेचक सीओ फतेहपुर रघुवीर सिंह शुक्रवार की देर शाम जैदपुर पहुंच गए। उन्होंने ढहाई गई दुकानों के मलबे का हाल लिया। सीओ ने थाने पहुंचकर पूरी घटना की जानकारी ली। पुलिस ने किस अधिकार से दुकानें गिरवाईं, इसका पता किया। कुछ लोगों के बयान भी लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन





कुर्सी के निरीक्षक अजीत बने जैदपुर कोतवाल
कुर्सी थाने के अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक अजीत कुमार विद्यार्थी को जैदपुर थाने का कोतवाल बनाया गया है। उन्हाेंने शनिवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया है। एसएचओ ने बताया कि शासन की मंशा के अनुसार कार्य होगा। हालांकि जैदपुर के कस्बा चौकी इंचार्ज के पद पर किसी की तैनाती नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed