{"_id":"66f342b6b8a39f68b80b0364","slug":"inter-student-jumps-from-third-floor-of-college-dies-barabanki-news-c-315-1-brp1006-125067-2024-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: कॉलेज में तीसरी मंजिल से कूदी इंटर की छात्रा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: कॉलेज में तीसरी मंजिल से कूदी इंटर की छात्रा, मौत
Wed, 25 Sep 2024 04:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Wed, 25 Sep 2024 04:22 AM IST
विज्ञापन
सिद्धौर/कोठी (बाराबंकी)। कस्बा कोठी के बाल विकास विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में मंगलवार को इंटर की छात्रा ने तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। गंभीर हालत में उसे लखनऊ के लोहिया अस्पताल ले जाया गया जहां मौत हो गई। घटना के करीब चार घंटे बाद पुलिस को हादसे की जानकारी हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रधानाचार्य व छात्राओं के बयान दर्ज किए हैं। प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस घटना को आत्महत्या बता रही है। हालांकि इस संबंध में मृतका के परिजनों ने अभी तक कुछ भी नहीं कहा है।
छात्रा के पिता तीन दिन पहले महाराष्ट्र के त्रयंबकेश्वर दर्शन करने गए थे। फोन पर सूचना मिलने के बाद वह वापस बाराबंकी के लिए रवाना हुए है। उनके आने के बाद ही छात्रा के परिजन इस मामले में आगे की कार्रवाई तय करेंगे। थाना व कस्बा व कोठी के दीपक मिश्रा की पुत्री वैष्णवी मिश्रा (17) बाल विकास विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में इंटर की छात्रा थी।
मंगलवार को वह सुबह आठ बजे वह कॉलेज आई थी। दो कक्षाओं में पढ़ाई करने के बाद करीब 10 बजे वैष्णवी अचानक कॉलेज की तीसरी मंजिल पर चली गई। प्रधानाचार्य विक्रम सिंह के अनुसार उन्होंने छात्रा को देखा तो कहा कि आखिर वह, वहां कैसे पहुंच गई। जब तक उसे नीचे लाने के लिए कुछ किया जाता तब तक उसकी चीख सुनाई पड़ी। छात्र-छात्राओं ने देखा कि वह तीन मंजिल से नीचे आ गिरी है। इससे स्कूल में अफरातफरी मच गई। छात्राएं चीखने लगी। छात्रा को गंभीर हालत में कोठी सीएचसी ले जाया गया। यहीं पर वैष्णवी के ताऊ पप्पू व अन्य परिजन पहुंच गए। प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर देख छात्रा को पहले जिला अस्पताल फिर लखनऊ के लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया। उसके कमर, पैर व हाथ की हडि्डयां टूटी थी। लोहिया अस्पताल में इलाज के दौरान ही छात्रा ने दम तोड़ दिया। डीआईओएस ओपी त्रिपाठी ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। उधर, एसएचओ कोठी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि साथी छात्राओं के बयान के आधार पर अभी तक मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। शव का पोस्टमार्टम लखनऊ में हो रहा है। परिजनाें की तरफ फिलहाल कोई तहरीर या शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।
विज्ञापन
वैष्णवी के साथ उसकी कक्षा में पढ़ने वाली सुभाषिनी, आराध्या, मीनाक्षी ने बताया कि बीते एक सप्ताह से वैष्णवी गुमसुम रहती थी। मंगलवार को क्लास में सबसे पहले पहुंच गई मगर एक किनारे जाकर बैठ गई। यह भी कहा जा रहा है कि उसने छत पर पहुंचने से पहले कुछ सहेलियाें को गले लगाकर कहा था कि आखिरी मुलाकात है। वैष्णवी की छोटी बहन हिमांशी भी इसी विद्यालय में कक्षा सात की छात्रा है। घटना से वह सदमे में हैं।