{"_id":"69b46888115a58b3830770cd","slug":"inspection-of-15-bulk-drugs-12-samples-sent-for-testing-barabanki-news-c-315-1-slko1014-161345-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: 15 थोक दवाओं का निरीक्षण, जांच को भेजे 12 नमूने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: 15 थोक दवाओं का निरीक्षण, जांच को भेजे 12 नमूने
Sat, 14 Mar 2026 01:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sat, 14 Mar 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। डीएम के निर्देश पर औषधि निरीक्षक ने जिले में संचालित सभी 15 थोक मेडिकल दवा कारोबारियों के प्रतिष्ठानों की जांच की। इस दौरान 12 दवाओं के नमूने भरकर लैब जांच के लिए भेजे गए। साथ ही खामियां मिलने पर सभी दुकान संचालकों को नोटिस देकर जवाब भी मांगा गया है।
औषधि निरीक्षक रजिया बानो ने बताया कि जिले में नौ मार्च से थोक मेडिकल स्टोर विक्रेताओं की दुकानों की जांच और सत्यापन का कार्य चल रहा है। शुक्रवार तक करीब 15 थोक विक्रेताओं की जांच का काम पूरा किया गया। इस दौरान गांधी नगर स्थित मान्या इंटरप्राइजेंज, नई सड़क स्थित मौर्या फार्मेसी, अनवारी बेहटा स्थित टी स्पून फार्मासियुटिकल्स, धरम नगर बडेल स्थिल श्रीगोपाल जी इंटरप्राइजेज, सुधियामऊ स्थित एसआर ड्रग हाउस, शहर स्थित लखन मार्केंट में विशाल इंटरप्राइजेज, मन इंटरप्राइजेज, वैश फार्मा, एएफ फार्मासियुटिकल्स, अभिषेक सर्जिकल एंड मेडिकल्स, खुशी फार्मा, पीएस ट्रेडर्स, जय भारत इंटरप्राइजेज एंड मेडिकल सप्लायर्स तथा फतेहपुर स्थित श्याम सुंदर मेडिकल्स का निरीक्षण किया गया। यहां से 12 दवाओं के नमूने भर कर लैब जांच के लिए भेजे गए।