{"_id":"6547f3bfbd6b3b366b0a4634","slug":"insensitivity-vehicles-kept-crushing-the-dead-body-throughout-the-night-barabanki-news-c-315-1-brp1007-7629-2023-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"संवेदनहीनता : शव को रातभर कुचलते रहे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संवेदनहीनता : शव को रातभर कुचलते रहे वाहन
Mon, 06 Nov 2023 01:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Mon, 06 Nov 2023 01:27 AM IST
विज्ञापन
सफदरगंज (बाराबंकी)। लखनऊ अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर सफदरगंज थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में मृत व्यक्ति के शव को रातभर वाहन कुचलते रहे। इससे रविवार को सुबह आठ बजे तक शव के चीथड़े उड़ गए और सड़क खून से लाल हो गई। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकती है
सफदरगंज थाना क्षेत्र में लखनऊ अयोध्या हाईवे पर बघौरा गांव के पास रविवार भोर जब लोग गुजरे तो सहम गए। क्योंकि हाईवे पर दूर तक मानव अंग के चीथड़े पड़े थे। सड़क खून से लाल थी। मृतक कोई अधेड़ पुरुष था। हजारों वाहन शव के ऊपर से गुजर चुके थे। सूचना के बाद करीब आठ बजे सफदरगंज पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव के टुकड़ों को बटोर कर पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया।
मृतक कौन था, हादसा रात में कब और कैसे हुआ, यह पता नहीं चल सका है। सबसे बड़ी बात तो यह है कि हाईवे पर एंबुलेंस तैनात है। रात में पुलिस की गश्त होती है, मगर इसके बाद भी किसी को कुछ नहीं पता चला, जिससे संवेदनहीनता उजागर हो रही है। एसएचओ सफदरगंज बृजेश कुमार वर्मा ने बताया कि मृतक की शिनाख्त के प्रयास किया जा रहे हैं। शव को पोस्टमार्टम हाउस में रख दिया है।