{"_id":"678d5a4ae1d1c28b1e0bd877","slug":"innocent-girl-dies-in-road-accident-barabanki-news-c-315-1-brp1006-131849-2025-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: सड़क हादसे में मासूम बच्ची की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: सड़क हादसे में मासूम बच्ची की मौत
Mon, 20 Jan 2025 01:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Mon, 20 Jan 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
सोनाक्षी (फाइल फोटो)
फतेहपुर (बाराबंकी)। कोतवाली क्षेत्र फतेहपुर में रविवार को तेज रफ्तार बाइक की टक्कर लगने के बाद एक बच्ची कुछ दूर घिसटती चली गई। हादसे में मासूम की मौत हो गई। पुलिस ने बाइक सवार को हिरासत में ले लिया है।
फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के कसियापुर गांव निवासी विमलेश रावत की छह वर्षीय पुत्री सोनाक्षी रविवार शाम पांच बजे घर के सामने खेलते हुए फतेहपुर-भगौली मार्ग के किनारे कसियापुर चौराहे के पास पहुंच गई। उसी दौरान फतेहपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार बाइक बच्ची से टकरा गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल बच्ची को लेकर परिजन सीएचसी पहुंचे जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
बालिका की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम पसर गया। कोतवाल डीके सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन
माैत की खबर सुन अचेत हुई मां
विमलेश रावत मजदूरी कर अपने परिवार का गुजारबसर करते हैं। दो पुत्र अनमोल व कृष्णा के अलावा सोनाक्षी इकलौती पुत्री थी। सोनाक्षी आंगनबाड़ी केंद्र में पढ़ने जाती थी। मां आरती देवी को जैसे ही पुत्री की मौत की खबर मिली, वह अचेत होकर गिर गई।