फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Innocent child crossing the road crushed by tractor, dies

Barabanki News: सड़क पार कर रही मासूम को ट्रैक्टर ने कुचला, मौत

Sat, 09 Nov 2024 01:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sat, 09 Nov 2024 01:46 AM IST
विज्ञापन
Innocent child crossing the road crushed by tractor, dies
देवा (बाराबंकी)। बरेली से देवा स्थित मजार पर जियारत के लिए आए परिवार की चार वर्षीय बालिका की सड़क पार करने के दौरान ट्रैक्टर से कुचलकर मौत हो गई। दर्दनाक हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


जनपद बरेली निवासी शाहिद शुक्रवार को अपने परिवार के साथ सूफी संत हाजी वारिस अली शाह की मजार पर दर्शन के लिए आए थे। वह देवा-फतेहपुर मार्ग पर स्थित गेस्ट हाउस में ठहरे थे। शुक्रवार शाम शाहिद की चार वर्षीय पुत्री आयशा गेस्ट हाउस से निकलकर सड़क की दूसरी पटरी पर स्थित दुकान से कुछ सामान लेकर दौड़ते हुए आ रही थी।
विज्ञापन


उसी दौरान उधर से गुजर रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर से वह कुचल गई। बदहवास परिजन उसे सीएचसी देवा लेकर पहुंचे जहां मृत घोषित कर दिया गया। देवा कोतवाल अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed