फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Indians have increased confidence in Modi government

Barabanki News: मोदी सरकार में बढ़ गया भारतीयों का आत्मविश्वास

Wed, 15 Mar 2023 01:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Wed, 15 Mar 2023 01:28 AM IST
विज्ञापन
Indians have increased confidence in Modi government
बाराबंकी। महादेवा व अमोलीकलां शक्ति केंद्रों पर मंगलवार को भाजपा की ओर से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
विज्ञापन



इस दौरान भाजपा की जिला प्रभारी अर्चना मिश्रा ने कहा कि अमृतकाल के 25 साल भारत की आजादी का स्वर्णिम काल है, जिसमे आत्मनिर्भर एवं विकसित भारत का निर्माण करना है। यह कालखंड देश के प्रत्येक नागरिक के लिए कर्तव्यों की पराकाष्ठा करके दिखाने का है। हमें ऐसा भारत बनाना है, जो आत्मनिर्भर हो, जो अपने दायित्व को पूरा करने के लिए समर्थ हो ऐसा भारत जिसकी विविधता और अधिक उज्ज्वल हो।



उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के लगभग नौ साल में भारत के लोगों ने अनेकों प्रकार के सकारात्मक परिवर्तन पहली बार देखे हैं। सबसे बड़ा परिवर्तन हुआ है कि सभी भारतीयों का आत्मविश्वास बढ़ा है। पूर्व विधायक शरद अवस्थी ने बदोसराय, जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत ने सिद्धौर, विधायक दिनेश रावत ने हैदरगढ़ मंडल तथा एमएलसी अंगद सिंह ने दरियाबाद में संगोष्ठियों को संबोधित किया। इस मौके पर शील रत्न मिहिर, संदीप गुप्ता, विजय आनंद बाजपेई, शैलेंद्र सिंह, कमलेश शुक्ला, संतोष पाण्डेय, प्रवीण सिंह, केवल प्रसाद वर्मा, संजय अवस्थी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed