{"_id":"619a9eff659aaa04f027286e","slug":"increasing-number-of-dengue-patients-barabanki-news-lko605501369","type":"story","status":"publish","title_hn":"लगातार बढ़ रहे डेंगू के मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लगातार बढ़ रहे डेंगू के मरीज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। डेंगू के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। रविवार को जिले में सात नए मरीज मिलने से हड़कंप मच गया। जिले में डेंगू के अब तक 45 से ज्यादा मरीज पाए जा चुके हैं। सरकारी अस्पतालों में इस रोग से निपटने का इंतजाम पर्याप्त नहीं है जिससे बीमार निजी अस्पतालों में महंगे दामों पर इलाज कराने के लिए मजबूर हैं। इसके अलावा शहर की साफ-सफाई व्यवस्था भी पूरी तरह से बदहाल है। इससे अन्य बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ता जा रहा है।
शहर के मोहल्ला बालविहार निवासी गनेश प्रसाद, लखपेड़ाबाग निवासी प्रेमशंकर, सत्येंद्र, ममता सिंह, मनीष सिंह, नीतू सिंह और पुष्पा के डेंगूू पॉजिटिव मिलने से हड़कंप मच गया है। इनके परिवारीजनों का कहना कि निजी पैथालॉजी पर कराई गई जांच में डेंगू की पुष्टि होने पर सभी को लखनऊ के अलग-अलग निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
तीमारदारों का आरोप है कि सरकारी अस्पतालों में इलाज तो दूर, प्लेटलेट्स तक की सुविधा नहीं मिल पाती है। इससे बीमारों को निजी अस्पतालों में भर्ती कराना पड़ता है। निजी अस्पतालों में इलाज के नाम पर मोटी रकम वसूली जाती है। जिले में भले ही मौजूदा समय में 19 सीएचसी संचालित हैं लेकिन यहां न तो डेंगू के इलाज की सुविधा है और न ही दवाएं ही मिल पा रही हैं। इससे डेंगू पीड़ित लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है जबकि जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. रामजी वर्मा ने बताया कि जिले के सभी सरकारी अस्पतालों में डेंगू के इलाज की सुविधा उपलब्ध है। इस दौरान उन्हीं मरीजों को रेफर करने के आदेश हैं जो गंभीर हों। इस संबंध में सभी सीएचसी अधीक्षकों को निर्देश दिए जा चुके हैं।