{"_id":"5fec873b1f5f9395d91009a4bf9a033b","slug":"increased-security-of-rape-victim-s-family-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेप पीड़िता के परिवार की बढ़ाई गई सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेप पीड़िता के परिवार की बढ़ाई गई सुरक्षा
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेप का शिकार होने के बाद बच्ची को जन्म देने वाली नाबालिग पीड़िता परिवार की सुरक्षा पुलिस ने बढ़ा दी है। पीड़िता के पिता ने पुलिस से शिकायत कर कहा था कि आरोपी के परिवारीजन उसे परेशान करते हैं। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के परिवारीजनों के खिलाफ कार्रवाई करने के साथ ही पीड़ित परिवार की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देना शुरू किया है। पुलिस के दो सिपाही अब इस परिवार के लोगों से जहां प्रतिदिन मिलने जा रहे हैं वहीं इनके घर के आसपास पुलिस गश्त भी की जा रही है।
फरवरी में रेप के बाद गर्भवती हुई एक गांव की नाबालिग किशोरी ने लखनऊ स्थित अस्पताल में बच्ची को जन्म दिया है। हाईकोर्ट ने पीड़िता, उसकी बच्ची की जिम्मेदारी सरकार को सौंपी है। पीड़िता के पिता ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर बताया था कि आरोपी के परिवारीजन उसे व परिवार को परेशान करने के साथ ही जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। एसओ ने कहा कि यदि कोई इस परिवार को परेशान करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।