फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Increase farmers' income with modern technologies

Barabanki News: आधुनिक तकनीकों से आय बढ़ाएं किसान

Sat, 06 Jun 2026 02:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sat, 06 Jun 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
Increase farmers' income with modern technologies
बाराबंकी। जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने शुक्रवार को विकास खंड पूरेडलई स्थित लीची बागों का निरीक्षण किया। उन्होंने किसानों से सीधा संवाद कर बागवानी फसलों की चुनौतियों और संभावनाओं को जाना। एसडीएम रामसनेहीघाट अनुराग सिंह ने बताया कि पूरेडलई के फत्तापुर कला में लीची की खेती होती है। यह खेती करीब सात हेक्टेयर से अधिक क्षेत्रफल में फैली है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि पूरेडलई क्षेत्र बागवानी फसलों के लिए समृद्ध है। यहां आम, अमरूद और लीची के बाग किसानों की आय बढ़ाने के महत्वपूर्ण स्रोत हैं। उन्होंने किसानों से फसल उत्पादन, लागत, विपणन और समस्याओं पर विस्तृत जानकारी ली। जिलाधिकारी ने आधुनिक तकनीकों से वैज्ञानिक खेती अपनाकर आय बढ़ाने पर जोर दिया।
विज्ञापन

उन्होंने जिला उद्यान अधिकारी को किसानों को बागवानी के लिए प्रोत्साहित करने का निर्देश दिया। साथ ही, उन्हें सरकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए भी कहा। जिलाधिकारी ने प्रगतिशील किसानों को संगठित कर किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) बनाने का निर्देश दिया। इससे किसानों को सामूहिक विपणन, तकनीकी सहयोग और बेहतर बाजार मिल सकेगा। उन्होंने बागवानी फसलों के साथ सहफसली खेती को बढ़ावा देने के लिए प्रशिक्षण उपलब्ध कराने को कहा। इससे किसानों की आय के अतिरिक्त स्रोत विकसित होंगे। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख पूरेडलई रत्नेश कुमार सिंह, अनिल शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed