फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Including women two killed by dengue

डेंगू से महिला समेत दो की गई जान

Sun, 16 Oct 2016 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Sun, 16 Oct 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
Including women two killed by dengue
डेंगू से पीड़ित महिला - फोटो : अमर उजाला
डेंगू की चपेट में आने से दो और लोगों की रविवार को लखनऊ में उपचार के दौरान मौत हो गई। परिवारीजनों ने बताया कि डूंगू की शिकायत होने पर दोनों को लखनऊ के अस्पतालों में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन


घुंघटेर क्षेत्र के शाहपुर बक्सोलिया निवासी शिवकुमार यादव (43) पुत्र प्यारेलाल यादव पिछले पांच छह दिनों से बुखार से पीड़ित था। परिवारीजनों ने बताया कि पहले निजी चिकित्सकों को दिखाया गया था लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ।
विज्ञापन


जिस पर चार दिन पूर्व लखनऊ के एक निजी अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया गया था। शनिवार की देर रात हालत और गंभीर हो गई। चिकित्सकों ने उपचार तो शुरू किया लेकिन दोबारा कोई सुधार नहीं हुआ और रविवार की दोपहर मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं हैदरगढ़ क्षेत्र में सब्जीमंडी निवासी बिलकिस बनो (42) पत्नी नसीब अली पिछले चार दिनों से डूंगू से पीड़ित थीं। जिनका पहले सीएचसी में इलाज चल रहा था। परिवारीजन यहां से उन्हें लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। हालत गंभीर होने पर उन्हें ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया था। जहां रविवार को इलाज के दौरान बिललकिस की मौत हो गई।


बिलकिस की मौत के बाद परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। डेंगू रोग लोगों पर कहर बरपा रहा है। इसकी चपेट में आकर अब तक करीब 35 लोगों की मौत हो चुकी होगी। लेकिन स्वास्थ्य विभाग इस रोग पर अंकुश लगा पाने में पूरी तरह से नाकाम है। सीएमओ डॉ. डीआर सिंह ने डेंगू से युवक की मौत की जानकारी होने की बात से इन्कार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed