{"_id":"978218b689a0c3508ec33ee4c2223d5e","slug":"including-pradhaan-candidate-three-killed-in-accidents-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में प्रधान प्रत्याशी समेत तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों में प्रधान प्रत्याशी समेत तीन की मौत
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर कोतवाली क्षेत्र में हुए अलग-अलग दो हादसों में एक गांव के प्रधान पद प्रत्याशी उसके चचेरे भाई व लखनऊ में केंद्रीय लोनिवि कार्यालय में तैनात एक कर्मचारी की मौत हो गई। वहीं अन्य हादसों में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें जिला अस्पताल भेजा गया है।
पहला हादसा सोमवार की देर रात कोतवाली नगर के सफेदाबाद के पास हाईवे ओवरब्रिज पुल पर हुआ। यहां पर बाइक से अपने घर जा रहे लोनिवि केंद्रीय कार्यालय लखनऊ में तैनात व मसौली थानाक्षेत्र के बड़ागांव निवासी कृपाशंकर बाजपेई(47) को एक वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल कृपाशंकर को लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक कृपाशंकर हेलमेट लगाकर बाइक चला रहे थे। उनके दो पुत्र, दो पुत्री व पत्नी को गहरा सदमा पहुंचा है।
दूसरा हादसा भी नगर कोतवाली इलाके में देवा मार्ग पर सोमैय्या नगर के पास मंगलवार की शाम हुआ। यहां पर बाइक से जा रहे संजय वर्मा(42) व राजेंद्र प्रसाद(60) निवासी ग्राम हापापुर थाना जहांगीराबाद को एक अनुबंधित बस ने टक्कर मार दी। इस हादसे में जहां संजय की मौके पर ही मौत हो गई वहीं राजेेंद्र को जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसा करने वाली बस को पुलिस ने पकड़ लिया है जबकि उसका चालक भाग गया है।
विज्ञापन
पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोतवाल अनिरुद्ध कुमार सिंह का कहना है कि जिस बस से हादसा हुआ है उसके चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। हादसे का शिकार हुए दोनों लोग बिना हेलमेट के बाइक चला रहे थे।