{"_id":"592c65a54f1c1b824abdbb50","slug":"in-the-family-discord-the-young-man-gets-pesticide-medicine","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवारिक कलह में युवक ने कीटनाशक दवा पीकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवारिक कलह में युवक ने कीटनाशक दवा पीकर दी जान
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Mon, 29 May 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
medical store
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पारिवारिक कलह से व्यथित एक व्यक्ति ने कीटनाशक दवा पीकर आत्महत्या कर ली। मृतक के भाई ने भाभी व उसके मायके वालों के विरुद्ध प्रताड़ना का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और ससुराल पक्ष के लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है।
घटना थाना टिकैतनगर क्षेत्र के ग्राम सराय सैफ की है। यहां के निवासी राम केवल रावत (42) का अपनी पत्नी के साथ अक्सर लड़ाई झगड़ा होता रहता था।
रविवार की शाम पति-पत्नी ने जमकर शराब पी थी और शराब के नशे मे दोनों में जमकर मारपीट हुई थी। जिस पर उसकी पत्नी ने अपने मायके जनपद फैजाबाद के थाना मवई के गांव बाकरपुर फोन करके अपने मायके वालों को बुलाया और मायके से सास-ससुर, साली-साले व सरहज ने उसके घर पहुंचकर रामकेवल की जमकर पिटाई कर दी।
ससुराल वालों के द्वारा पिटाई किए जाने की बात रामकेवल को सहन नहीं हुई और सोमवार की सुबह रामकेवल ने गांव के बाहर कीटनाशक दवा पीकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक के भाई बृजलाल की सूचना पर मौके पर पहुंची टिकैतनगर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
बृजलाल ने भाभी व उसके मायके वालों के विरुद्ध प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए टिकैतनगर थाने मे तहरीर देकर कार्यवाई की मांग की है। मृतक के भाई की तहरीर पर टिकैतनगर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। एसओ का कहना है कि पत्नी व उसके मायके पक्ष के लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।