फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   In the absence of oversight at the 15 teachers, cut salaries

निरीक्षण में नदारद मिले 15 शिक्षक, काटा वेतन

Wed, 08 Feb 2017 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Wed, 08 Feb 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विद्यालयों में बनाए गए मतदान केंद्रों का जायजा लेने के लिए बुधवार को निकले थे। इस दौरान उन्होंने 25 विद्यालयों का निरीक्षण किया तो पाया कि करीब 15 शिक्षक और शिक्षिकाएं बिना सूचना के विद्यालय से नदारद हैं। जिस पर बीएसए ने इनका एक दिन का वेतन काटते हुए सभी से जवाब तलब किया है। 
विज्ञापन


बीएसए पीएन सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेश के बाद वह बुधवार को विद्यालयों में बनाए गए मतदान केंद्राें पर की गई व्यवस्थाओं का जायजा लेने गए थे। इस दौरान पाया कि बंकी ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय संदौली उमरपुर में तैनात शिक्षिका साधना मिश्रा, रुकसाना परवीन, सबीहा खानम, जूनियर संदौली उमरपुर में तैनात शिक्षिका अनीता सिंह, शुभ्रा दीक्षित, ऊषा देवी, सुषमा मिश्रा और ज्योत्सना राय भी मौजूद नहीं थी।
विज्ञापन


इसके अलावा त्रिवेदीगंज ब्लॉक के इलियासपुर स्थित जूनियर विद्यालय में तैनात शिक्षिका रेनू सिंह, उच्च प्राथमिक विद्यालय सदरुद्दीनपुर में तैनात गोकरन नाथ, चन्द्रलेखा, विनीता राय और आरपी जायसवाल वहीं कबूलपुर विद्यालय में तैनात शिक्षिका रजनी श्रीवास्तव बिना सूचना के गायब पाई गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिस पर बीएसए ने सभी का एक दिन का वेतन काटते हुए जवाबतलब किया है। बीएसए ने सभी शिक्षकों को चेतावनी देते हुए कहा कि चुनावी प्रक्रिया संपन्न होने तक यदि कोई शिक्षक/शिक्षिका बिना सूचना के विद्यालय से अनुपस्थित पाया गया, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed