{"_id":"578686404f1c1b3f4113e100","slug":"imposed-a-fine-of-rs-two-lakh-on-the-businessman","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी के यहां वाणिज्यकर का छापा, दो लाख का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारी के यहां वाणिज्यकर का छापा, दो लाख का जुर्माना
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Wed, 13 Jul 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
व्यापारी के घर छापेमारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाणिज्य कर सेक्टर प्रभारी अंजली चौरसिया ने पुलिस बल के साथ बुधवार को दरियाबाद कस्बे मे एक व्यापारी के यहां छापेमारी की। छापेमारी के दौरान बगैर पंजीकृत दुकान से 600 लीटर मेंथा आयल सहित रिफाइंड चावल आदि बरामद किया।
जिसके बाद व्यापारी पर दो लाख नौ हजार पांच सौ बीस रुपये जुर्माना कर छोड़ दिया गया। वाणिज्य कर सेक्टर प्रभारी अंजली चौरसिया टीम के साथ बुधवार को दरियाबाद कस्बे के पहुंची।
यहां पर बगैर पंजीकरण के संचालित मेंथा व वनस्पति कारोबारी रामनरेश पुत्र रामनरायन के प्रतिष्ठान पर छापेमारी की गई।
टीम ने छापेमारी के दौरान 12 पीपे में रखे मेंथा आयल, 72 पीपा रिफाइंड, 13 पीपा उत्सव डालडा, 16 बोरी मैदा, 5 बोरी चावल, 7 बंडल तिरपाल पकड़ा। सेक्टर इंचार्ज ने बताया कि रामनरेश की दुकान मंडी समिति में रजिस्टर्ड नहीं है।
विज्ञापन
यहां से करीब सवा 5 लाख का माल बरामद हुआ है। जिस पर 46 प्रतिशत जुर्माना 2 लाख 9 हजार 520 रुपये लगाया गया। इसके बाद अंजली चौरसिया ने एसी पुष्पेश सिंह को बाराबंकी से बुलाया। एसी ने पहुंचकर जुर्माना न अदा करने पर पकड़ी गई सामग्री सीज करने की चेतावनी दी। जिस पर व्यापारी ने जुर्माने की रकम अदा की।
छापेमारी से कस्बे में हडकंप मच गया। सूचना फैलते ही सभी दुकानें बंद हो गईं। व्यापारियों की भीड़ छापेमारी स्थल पर जमा हो गई। जिससे पुलिस बल ने सभी को मौके से हटाया। कई व्यापारी मामले को रफा दफा कराने की कोशिश में जुटे रहे। लेकिन उनकी कोशिश पर अंतत: पानी फिर गया।