{"_id":"678ffd8ba2f9e36a050113d2","slug":"importance-of-shri-anna-explained-honored-barabanki-news-c-315-1-slko1014-131970-2025-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: श्रीअन्न का बताया महत्व, किए गए सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: श्रीअन्न का बताया महत्व, किए गए सम्मानित
Wed, 22 Jan 2025 01:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Wed, 22 Jan 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
शहर के पल्हरी चौराहा निकट स्थित किसान कल्याण केंद्र पर आयोजित मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम के
बाराबंकी। मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम के तहत मंगलवार को रेसिपी एवं उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किसान कल्याण केंद्र पर किया गया। जिसमें प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान श्रीअन्न के महत्व को बताया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने किया और इस दौरान लगाए गए विभिन्न विभागों के स्टालों का देखा।
कार्यक्रम में मिलेट्स रेसिपी श्रीअन्न पकवान की तीन श्रेणियों मिष्ठान, नाश्ता व मुख्य भोजन के अन्तर्गत प्रतियोगिता आयोजित की गई। मिष्ठान प्रतियोगिता में सरस्वती स्वीट्स को प्रथम, विश्वनाथ स्वीट्स को द्वितीय व सैनिक ढाबा को तृतीय स्थान मिला। श्रीअन्न नाश्ता में एनएच-27 को प्रथम, अन्न प्राशन महिला लघु उद्योग को द्वितीय, शिक्षिका पूनम यादव को तृतीय स्थान मिला। श्रीअन्न मुख्य भोजन में उपवन रेस्टोरेंट को प्रथम, किरन गुप्ता और रोटी एंड करी रेस्टोरेन्ट को संयुक्त रूप से द्वितीय तथा कालिका हवेली को तृतीय स्थान मिला। विजेताओं को प्रमाणपत्र व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
स्कूली छात्रों के बीच आयोजित श्रीअन्न आधारित क्विज व चित्रकला प्रतियोगिताओं के जूनियर वर्ग में पूर्व माध्यमिक विद्यालय कोठीडीह के छात्र रौनक व आलोक को संयुक्त रूप से प्रथम स्थान मिला। पेंटिंग में उप्रवि बड़ेल की छात्रा नशरा को प्रथम व शिफा को द्वितीय जबकि उप्रावि पल्हरी के छात्र आकाश को तृतीय स्थान मिला। इस मौके पर सीडीओ अन्ना सुदन, उपकृषि निदेशक श्रवण कुमार, डाॅ. अश्वनी कुमार सिंह, डाॅ. रूपन रघुवंशी आदि मौजूद रहे।