फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Illegal constructions removed from Jamuria drain

Barabanki News: जमुरिया नाले से हटाए गए अवैध निर्माण

Mon, 01 Jul 2024 05:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Mon, 01 Jul 2024 05:46 AM IST
विज्ञापन
Illegal constructions removed from Jamuria drain
बाराबंकी में जमुरिया नाले के पास अतिक्रमण हटाती मशीन। संवाद
बाराबंकी। बारिश शुरू होने के बाद भी जमुरिया नाले की सफाई का काम तेज गति से चल रहा है। रविवार का पटेल तिराहे से छाया चौराहे की ओर सफाई का काम शुरू कराया गया। इस दौरान नाले की सफाई में बाधा बन रहे अवैध निर्माण को जेसीबी से ढहा दिया गया। कमरिया बाग के निकट बिजली के खंभों की शिफ्टिंग का काम भी शुरू करा दिया गया।
विज्ञापन


शहर के अंदर से निकले जमुरिया नाले की सफाई पिछले कई दिनों से चल रही है। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार द्वारा किए गए निरीक्षण और दिए गए निर्देशों के बाद सफाई के काम में और तेजी आई है। पीरबटावन से लेकर छाया चौराहे के पास तक नाले की सफाई का काम पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन


रविवार को पटेल तिराहे की ओर से छाया चौराहे की ओर सफाई शुरू कराई गई। यहां एक ओर एक व्यक्ति का मकान तो दूसरी ओर एक प्रतिष्ठान की दीवार सफाई में बाधा बन रहीं थी। जेसीबी देखते ही लोगों ने विरोध करना शुरू कर दिया। मौके पर रैपिड रिस्पांस फोर्स और पुलिस बल के साथ पहुंचे एसडीएम ने जेसीबी से दोनों ओर के अवैध निर्माण हटवा दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही कमरिया बाग के निकट नाले की सफाई में बाधा बने बिजली के खंभों को भी शिफ्ट कराए जाने का काम शुरू करा दिया गया। एसडीएम सदर विजय कुमार त्रिवेदी ने बताया कि पटेल तिराहे से छाया चौराहे तक नाले की सफाई का काम शुरू करा दिया गया, इसके साथ बिजली के खंभे भी शिफ्ट कराए जा रहे हैं। नाले की सफाई का काम जल्द से जल्द पूरा हो जाए, इसके लिए मशीनों की संख्या बढ़ाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed