{"_id":"6841f1e3ee96bc7a1d08e2a0","slug":"illegal-buses-disappeared-from-ramnagar-tiraha-relief-found-barabanki-news-c-315-1-brp1005-140941-2025-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: रामनगर तिराहे से डग्गामार बसें गायब, मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: रामनगर तिराहे से डग्गामार बसें गायब, मिली राहत
Fri, 06 Jun 2025 01:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Fri, 06 Jun 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। परिवहन और यातायात विभाग की संयुक्त टीम ने बृहस्पतिवार को दूसरे दिन भी डग्गामार बसों की धरपकड़ के लिए कार्रवाई की। इससे शहर के रामनगर तिराहे पर, जहां पहले निजी बसों का जमावड़ा लगा रहता था, अब सन्नाटा दिखने लगा है।
बृहस्पतिवार को एआरटीओ प्रशासन अंकिता शुक्ला और यातायात निरीक्षक रामयतन यादव की टीम रामनगर तिराहे पर पहुंची। निरीक्षण के दौरान टीम ने तिराहे से लेकर ओवरब्रिज तक क्षेत्र का जायजा लिया लेकिन कोई भी डग्गामार वाहन नजर नहीं आया। टीएसआई रामयतन यादव ने बताया कि दिन में चार बार अलग-अलग समय पर मौके पर जाकर जांच की गई, लेकिन कहीं भी कोई निजी बसें सवारियां बैठाते नहीं मिली। बताया कि अब रामनगर तिराहे पर अवैध रूप से बसें खड़ी नहीं होने दी जाएंगी। इससे रामनगर तिराहा पर इन बसों के बेतरतीब से खड़े होने के कारण लगने वाले जाम से भी लोगों को बड़ी राहत मिली है।