{"_id":"61fc26fbe53b88214d0b00f1","slug":"i-am-a-lioness-didn-t-afraid-from-sp-workers-barabanki-news-lko616280278","type":"story","status":"publish","title_hn":"यादव हूं! शेरनी हूं! सपाइयों से नहीं डरती: अपर्णा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यादव हूं! शेरनी हूं! सपाइयों से नहीं डरती: अपर्णा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवा/ सफेदाबाद (बाराबंकी)। भाजपा में हाल ही शामिल हुई पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह की बहू अपर्णा यादव ने कहा कि यादव हूूं, शेरनी हूं, सपाइयों से डरती नहीं हूं। जंगल का राजा शेर होता है, मगर शिकार शेरनी ही करती है। उन्होंने यादव बिरादरी के लोगों से आह्वान किया कि धर्मयुद्ध में भाजपा के राष्ट्रवाद के रथ पर सवार होकर पूरे जिले में कमल खिलाकर भाजपा को बड़ी जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।
उन्होंने ये बात तब कही जब उनके कार्यक्रम के दौरान कुछ कार्यकर्ता मौथरी गांव में विरोध में नारेबाजी कर रहे थे। अपर्णा बृहस्पतिवार को बाराबंकी सीट पर मौथरी, भिटौली में जनसंपर्क और नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करने आई थीं। मोदी और योगी की राष्ट्रवाद की चर्चा कर उन्होंने यादव बिरादरी का आह्वान किया। कहा कि धर्मयुद्ध में जिले की सभी सीटों पर यादव बिरादरी भाजपा को जिताने में आगे आए।
इस मौके पर मौथरी गांव में कार्यक्रम के दौरान सपा समर्थकों ने मुर्दाबाद और अन्य नारेबाजी कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। इसके बाद उनका तेवर और तीखा हो गया। उन्होंने कहा कि जब राजपूतों की सेनाएं युद्ध के लिए निकलती थीं तो यादव उनका नेतृत्व किया करते थे। अब समय आ गया है कि पूरी बिरादरी भाजपा का साथ देकर पीएम मोदी और सीएम योगी के हाथों को मजबूत करें।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रदेश में छह एक्सप्रेस-वे, साढ़े चार लाख युवाओं को नौकरी, किसानों का 36 हजार करोड़ रुपये की कर्ज माफी, 45 लाख गरीबों को आवास उपलब्ध कराकर यह साबित कर दिया है कि भाजपा सरकार बिना किसी भेदभाव के विकास कार्यों में जुटी है। इसके पूर्व अपर्णा ने भिटौली गांव में घर-घर जनसम्पर्क किया। इस मौके पर पार्टी नेताओं ने उनका स्वागत किया।